
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Updated : November 29, 2023 9:08 AM IST
Home Remedies For White Hair: सफेद बालों की समस्या आजकल बेहद आम हो गई है। एक समय था जब उम्रदराज लोगों के ही बाल सफेद होते थे। लेकिन आजकल लोग कम उम्र में ही बाल सफेद होने से परेशान हैं। ऐसे में, सफेद बालों को काला करने के लिए लोग मेहंदी, केयर कलर और डाई का रस करते हैं। लेकिन इनमें हानिकारक केमिकल्स होते हैं जो आपके बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, सफेद बालों की समस्या को दूर करने के लिए आप कुछ घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन्हीं चीजों में प्याज भी शामिल है। जी हां, हेयर फॉल रोकने से लेकर बालों को नैचुरली काला करने में प्याज का रस बहुत प्रभावी है। अगर आप भी सफेद बालों की समस्या से परेशान हैं, तो प्याज के रस को कई तरीकों से लगा सकते हैं। तो आइए, जानते हैं सफेद बालों को काला करने के लिए प्याज का रस कैसे लगाएं?
प्याज के रस में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो बालों को सफेद होने से रोकते हैं। इसमें मौजूद सल्फर बालों को झड़ने से रोकता है और हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण भी मौजूद होते हैं, तो डैंड्रफ से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। बालों में प्याज का रस लगाने से बाल लंबे, काले और मजबूत बनते हैं। यह
सफेद बालों को काला करने के लिए आप प्याज के रस को नारियल तेल के साथ मिलाकर लगा सकते हैं। इसके लिए इन दोनों चीजों को बराबर मात्रा में मिलाकर अपने बालों में लगाएं। इसे करीब आधा घंटा रखने के बाद किसी माइल्ड शैंपू से धो लें। कुछ हफ्तों तक इसका इस्तेमाल करने से आपके बाल काले होने लगेंगे।
अपने सफेद बालों को नैचुरली काला करने के लिए आप प्याज के रस को आंवला जूस के साथ मिक्स करके लगा सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में दो चम्मच प्याज का रस और दो चम्मच आंवले का जूस लें। अब इस मिश्रण को आप बालों पर लगाएं और 1-2 घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद बालों को किसी माइल्ड शैंपू से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए हफ्ते में एक से दो बार इसका इस्तेमाल करें।
बालों को काला करने के लिए आप प्याज के रस को एलोवेरा के साथ मिलाकर भी अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आप एलोवेरा जेल और प्याज के रस को बराबर मात्रा में मिलाएं। इस मिश्रण को अपने बालों पर लगाएं और 2 से 3 घंटे के लिए छोड़ दें। उसके बाद बालों को माइल्ड शैंपू से वॉश कर लें। आप सप्ताह में दो से तीन बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। यह बालों की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करेगा।
सफेद बालों को काला करने के लिए आप प्याज के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको इनमें से किसी भी सामग्री से कोई एलर्जी है, तो इसका इस्तेमाल न करें।