
Also Read
White Hair Home Remedy: सफेद बालों की समस्या आजकल काफी आम हो गई है। गलत खानपान, खराब जीवनशैली और तनाव के कारण कई लोगों के कम उम्र में ही बाल सफेद हो रहे हैं। अपने सफेद बालों को काला करने के लिए लोग हेयर डाई, मेंहदी और कलर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें कई तरह के हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो बालों को डैमेज कर सकते हैं। ऐसे में, बालों को काला करने के लिए आप नैचुरल चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन्हीं चीजों में सरसों का तेल भी शामिल है। जी हां, सरसों का तेल सफेद बालों की परेशानी को दूर करने में प्रभावी हो सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो बालों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है, जिससे बालों को काला करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, इसमें एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो डैंड्रफ और स्कैल्प की अन्य समस्याओं को दूर करते हैं। यह बालों को मजबूत और चमकदार बनता है। अपने सफेद बालों को काला करने के लिए आप सरसों के तेल में कुछ चीजों को मिलाकर लगा सकते हैं। आइए, जानते बालों को काला करने के लिए कैसे करें सरसों के तेल का इस्तेमाल?
बालों को काला करने के लिए आप सरसों के तेल में मेथी दाना मिक्स करके लगा सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में सरसों का तेल लें। इसमें एक चम्मच मेथी पाउडर यानी पिसी हुई मेथी डालकर अच्छी तरह उबाल लें। इसके बाद इसे ठंडा करके स्कैल्प और बालों पर मसाज करें। सप्ताह में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करने से धीरे-धीरे बाल काले होने लगेंगे। साथ ही, बालों के झड़ने की समस्या भी दूर होगी।
सफेद बालों की परेशानी दूर करने के लिए आप सरसों के तेल में आंवला मिलाकर भी बालों में अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में सरसों का तेल लें। इसमें एक चम्मच आंवला पाउडर या सूखा आंवला डालकर उबाल लें। ठंडा होने के बाद तेल को छान लें। अब इसे अपने स्कैल्प पर लगे और हल्के हाथों से मसाज करें। करीब 2 घंटे बाद बालों को किसी माइल्ड शैंपू से धो लें। सप्ताह में कम से कम दो बार इसका इस्तेमाल जरूर करें। इससे आपके बाल काले, लंबे और मजबूत बनेंगे।
सफेद होते बालों को काला करने के लिए आप सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें अगर आपके बाल उम्र से पहले काफी सफेद हो रहे हैं, तो आपको एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए।