Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

कमर तक लंबे बाल चाहिए तो आंवले में मिलाकर लगाएं ये 2 चीजें, महीनेभर में मिलेगा रिजल्ट

Amla For Hair Growth: बाल लंबे करने के लिए आंवला का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इसे इस्तेमाल करने का तरीका -

कमर तक लंबे बाल चाहिए तो आंवले में मिलाकर लगाएं ये 2 चीजें, महीनेभर में मिलेगा रिजल्ट

Written by priya mishra |Updated : February 14, 2024 6:12 PM IST

Amla For Hair Growth: लंबे, घने और खूबसूरत बालों की चाहत हर महिला को होती है। इसके लिए वे तरह-तरह के महंगे हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन इनसे भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है। वहीं, इनमें हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खों को आजमा सकते हैं। इन्हीं उपायों में आंवला भी शामिल है। इसमें विटामिन्स और मिनरल्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो स्कैल्प और बालों को पोषण प्रदान करते हैं। इसके अलावा, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुण भी मौजूद होते हैं, जो स्कैल्प से हानिकारक बैक्टीरिया और डैंड्रफ को साफ करने में मदद करते हैं। यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देता है, जिससे बाल लंबे और घने हो सकते हैं। बालों को जल्दी लंबा करने के लिए आप आंवले में कुछ चीजों को मिक्स करके लगा सकते हैं। तो आइए, जानते हैं बाल बढ़ाने के लिए आंवले का इस्तेमाल कैसे करें?

आंवला और करी पत्ता

बालों को लंबा करने के लिए आप आंवले में करी पत्ता मिक्स करके लगा सकते हैं। करी पत्ते में प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो बालों के विकास में मदद करते हैं। साथ ही, यह हेयर फॉल की समस्या से भी कम कर सकता है। इसके लिए आप एक आंवले को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब मिक्सी में आंवला और आधा कप करी पत्ता डालकर पीस लें। अब इस पेस्ट को अपने स्कैल्प पर लगाएं और करीब एक घंटे के लिए छोड़ दें। उसके बाद बालों को किसी माइल्ड शैंपू से धो लें। सप्ताह में दो बार इसका इस्तेमाल करने से बालों की लंबाई बढ़ने लगेगी।

आंवला और प्याज का रस

बालों के ग्रोथ बढ़ाने के लिए आप आंवले में प्याज का रस मिक्स करके भी लगा सकते हैं। इसके लिए एक आंवले को बीज निकालकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद इसे मिक्सी में डालकर अच्छी तरह ब्लेंड कर लें। फिर इसमें 2 चम्मच प्याज का रस मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपने स्कैल्प पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। करीब 30 मिनट बाद बालों को किसी माइल्ड शैंपू से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए सप्ताह में एक से दो बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। प्याज के रस में सल्फर होता है, जो बालों को जड़ से मजबूत बनाने में मदद करता है। इससे आपके बाल जल्दी लंबे और घने हो सकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

बालों की ग्रोथ के लिए आप आंवला का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपको आंवले से किसी तरह की एलर्जी है, तो इसका इस्तेमाल न करें।