
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Published : September 25, 2023 7:05 PM IST
Onion Juice For Hair Fall In Hindi: बदलती लाइफस्टाइल, गलत खानपान और बढ़ते स्ट्रेस की वजह से लोगों को बालों से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसी ही एक समस्या है हेयर फॉल यानी बालों का झड़ना, जिससे आजकल अधिकतर लोग परेशान हैं। कई लोग हेयर फॉल से छुटकारा पाने लिए महंगे शैंपू, तेल और हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो लंबे समय में आपके बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। अगर भी झड़ते बालों की समस्या से परेशान हैं, तो कुछ नैचुरल उपाय आपके काम आ सकते हैं। इन्हीं उपायों में प्याज का रस भी शामिल है। जी हां, प्याज के रस में मौजूद सल्फर हेयर फॉल रोकने और बालों की ग्रोथ में मदद करता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके बाल जल्दी घने और लंबे हो जाएं, तो प्याज के रस में कुछ चीजों को मिलाकर लगा सकते हैं। तो आइए, जानते हैं प्याज के रस में क्या मिलाकर बालों में लगाना चाहिए?
हेयर फॉल से छुटकारा पाने के लिए आप प्याज के रस में मेथी दाना का पेस्ट मिलाकर लगा सकते हैं। इससे न सिर्फ बालों का झड़ना कम होगा, बल्कि बाल मजबूत, लंबे और घने भी बनेंगे। इसके लिए आप एक चम्मच मेथी दाना को रातभर पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इसे मिक्सी में पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट में 2-3 चम्मच प्याज का रस मिलाएं। इन दोनों को अच्छी तरह मिक्स करने के बाद अपने स्कैल्प पर लगाएं। करीब 1 घंटे बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। आप सप्ताह में एक से दो बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
अगर आपके बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं, तो आप प्याज के रस में नारियल तेल मिलाकर लगा सकते हैं। इसके लिए 2 चम्मच नारियल तेल में 3 चम्मच प्याज का रस मिलाएं। इन दोनों को अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे अपने स्कैल्प पर बालों पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। करीब 1 घंटे बाद बालों को किसी माइल्ड शैंपू से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए हफ्ते में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल करें।
प्याज का रस और करी पत्ता, दोनों बालों को घना और मजबूत बनाने में मददगार हैं। हेयर फॉल से छुटकारा पाने के लिए आप इन दोनों चीजों को मिलाकर लगा सकते हैं। इसके लिए 10-12 करी पत्ता को पीसकर पेस्ट बना लें। अब इसमें 2 चम्मच प्याज का रस मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं। करीब आधे घंटे बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। सप्ताह में एक से दो बार इसका इस्तेमाल करें।
हेयर फॉल से छुटकारा पाने के लिए आप प्याज के रस को इन तीन चीजों के साथ मिलाकर लगा सकते हैं। हालांकि अगर आपकी समस्या ज्यादा बढ़ रही है, तो किसी एक्सपर्ट से संपर्क करें।