
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Published : December 21, 2023 9:37 AM IST
Coconut Oil For Hair Growth: हर महिला चाहती है कि उसके बाल लंबे, घने और काले हों। लेकिन बढ़ते प्रदूषण, गलत खानपान, खराब जीवनशैली और गलत प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल के कारण बाल झड़ने लगते हैं और पतले हो जाते हैं। इतना ही नहीं, लगातार झड़ते बालों की वजह से हेयर ग्रोथ भी रुक जाती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए महिलाएं तरह-तरह के उपाय भी अपनाती हैं। बालों को लंबा और घना करने के लिए महिलाएं तरह-तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करती हैं। लेकिन कई बार इनसे भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है। अगर आप भी अपने बालों को लंबा करना चाहती हैं, तो कुछ घरेलू नुस्खों को आजमा सकती हैं। आज इस लेख में हम आपको एक ऐसे होममेड हेयर ऑयल के बारे में बताएंगे, जिसके इस्तेमाल से कुछ ही दिनों में आपके बाल लंबे हो जाएंगे। साथ ही, बालों का टूटना-झड़ना भी रुक जाएगा। आइए, जानते हैं इस खास तेल को बनाने का तरीका और फायदे।
मुट्ठीभर करी पत्ता
1 कटोरी नारियल का तेल
इस खास तेल को बनाने के लिए आप सबसे पहले एक पैन के जरूरत के अनुसार नारियल का तेल लें। इसे हल्का गर्म कर लें। अब इस तेल में एक मुट्ठी करी पत्तों को डालकर मिक्स कर लें। इस तेल के तब तक पकाएं, जब तक तेल का रंग काला न हो जाए। इसके बाद गैस को बंद कर दें और तेल को ठंडा होके के लिए छोड़ दें। ठंडा होने पर इसे छान लें और किसी बोतल में स्टोर करके रख दें।
इस तेल को लगाने से पहले अपने बालों के कंघी कर लें। अब इस तेल को अपने बालों की जड़ों से लेकर लंबाई तक लगाएं। ऐसा रात को सोने से पहले या बाल धोने से कम से कम 2 घंटे पहले करें। उसके बाद अपने बालों को किसी माइल्ड शैंपू की मदद से धो लें। सप्ताह में दो से तीन बार इस तेल को बालों में लगाने से आपके बाल जल्दी लंबे और घने हो सकते हैं।
नारियल का तेल बालों को पोषण और नमी प्रदान करता है। इसमें मौजूद गुण बालों को मजबूती देते हैं और उनका झड़ना रोकते हैं। करी पत्ते में विटामिन-बी, विटामिन-सी प्रोटीन, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो बालों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। नारियल तेल और करी पत्ता को एक साथ मिलाकर लगाने से बालों के विकास को बढ़ावा मिलता है। साथ ही, समय से पहले बालों का सफेद होना, बालों का झड़ना और डैंड्रफ जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। नारियल का तेल और करी पत्ता लगाने से बाल मुलायम और चमकदार नजर आते हैं।