Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Mustard Oil For Dandruff In Hindi: आजकल के बढ़ते प्रदूषण और खराब जीवनशैली के कारण लोगों को बालों से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसी ही एक समस्या है डैंड्रफ, जिससे ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। डैंड्रफ होने पर स्कैल्प में खुजली होती रहती है और हेयर फॉल भी होने लगता हैं। डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के शैंपू और ऑयल लगाते हैं। लेकिन इनसे भी कुछ खास फायदा नहीं मिल पाता है। ऐसे में, डैंड्रफ की समस्या को दूर करने के लिए आप घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। इन्हीं उपायों में से एक है सरसों के तेल का इस्तेमाल। जी हां, डैंड्रफ की समस्या को दूर करने के लिए सरसों का तेल काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो डैंड्रफ से निजात दिलाने में आपकी मदद कर सकते हैं। तो आइए, जानते हैं डैंड्रफ दूर करने के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल कैसे करें?
डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप सरसों के तेल और दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए कटोरी में 2 चम्मच दही लें। इसमें एक चम्मच सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने बालों में लगाएं और 30 मिनट के लिए लगा रहने दें। उसके बाद किसी माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें। सप्ताह में 1 से 2 बार इसका इस्तेमाल करने से डैंड्रफ की समस्या जल्द दूर हो सकती है।
बालों से डैंड्रफ हटाने के लिए आप सरसों तेल और नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक बाउल में 2 चम्मच सरसों का तेल लें। इसमें एक चम्मच नींबू का रस डालकर मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने स्कैल्प पर लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें। करीब आधे घंटे बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। बेहतर रिलज्ट के लिए हफ्ते में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
सरसों तेल और एलोवेरा जेल का मिश्रण डैंड्रफ को दूर करने में काफी प्रभावी साबित हो सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए एक कटोरी में 2 चम्मच सरसों का तेल लें। इसमें एक चम्मच ताजा एलोवेरा जेल डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इस मिश्रण को अपने स्कैल्प और बालों में लगाएं। करीब 30 मिनट बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। इसके इस्तेमाल से डैंड्रफ के साथ-साथ बालों से जुड़ी अन्य समस्याएं भी दूर हो सकती हैं।
डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए सरसों के तेल और मेथी दाना का मिश्रण भी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए सरसों के तेल को गर्म करें। फिर इसमें मेथी दाना को डालकर कुछ देर तक उबालें। जब मेथी दाना का रंग बदल जाए, तो गैस बंद कर दें। अब इस तेल को अपने बालों पर लगाकर कुछ समय के लिए छोड़ दें। करीब 1 घंटे बाद में माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें। सप्ताह में 2 से 3 बार इसका प्रयोग कर सकते हैं।
डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए आप बालों में सरसों का तेल लगा सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी समस्या बढ़ रही है, तो किसी एक्सपर्ट की सलाह लें।