सर्दियों में डैंड्रफ से भर गया है आपका स्कैल्प?  इन 3 तरीकों से करें नींबू का इस्तेमाल, जल्द मिलेगा छुटकारा

How To Get Rid Of Dandruff With Lemon: अगर आप भी सर्दियों में डैंड्रफ की समस्या से परेशान हैं, तो इससे छुटकारा पाने के लिए नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं। जानें कैसे करना है इसका इस्तेमाल?

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : November 22, 2023 8:01 AM IST

How To Use Lemon For Dandruff: सर्दियों में डैंड्रफ की समस्या से काफी लोग परेशान रहते हैं। इस मौसम में सिर की त्वचा काफी ड्राई हो जाती है, जिसकी वजह से डैंड्रफ हो जाता है। डैंड्रफ की वजह से स्कैल्प में बहुत ज्यादा खुजली होती है। इसकी वजह से बाल कमजोर हो जाते हैं और टूटकर गिरने लगते हैं। कई बार बालों से डैंड्रफ झड़कर कपड़ों पर गिरने लगता है, जिसकी वजह से काफी शर्मिंदगी महसूस होती है। ऐसे में, डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए अधिकतर लोग कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो लंबे समय में आपके बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। अगर आप भी डैंड्रफ की समस्या से परेशान हैं, तो इससे निजात पाने के लिए नींबू के इस्तेमाल कर सकते हैं। नींबू के रस में एंटी-बैक्टीरियल, जो डैंड्रफ को कम करने में मददगार हो सकते हैं। इसके इस्तेमाल से स्कैल्प में खुजली की समस्या भी दूर होती है। तो आइए, जानते हैं डैंड्रफ को दूर करने के लिए नींबू का इस्तेमाल कैसे करें?

नींबू का रस

अगर आप डैंड्रफ की समस्या से परेशान हैं, तो इससे छुटकारा पाने के लिए नींबू का रस लगा सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि नींबू के रस का इस्तेमाल कभी भी सीधे तौर पर सिर पर नहीं करना चाहिए। इससे त्वचा डैमेज होने का खतरा रहता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप एक मग में पानी लें। इसमें एक नींबू का रस मिलें। अब इसे अपने बालों पर अच्छी तरह लगाएं और आधे घंटे के लिए छोड़ लें। उसके बाद बालों को धो लें। आप सप्ताह में 2-3 दिन का प्रक्रिया को दोहरा सकते हैं।

नींबू और नारियल तेल

डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप नींबू के रस को नारियल तेल में मिलाकर भी लगा सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में 2-3 चम्मच नारियल का तेल लें। इसमें एक चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपने स्कैल्प पर लगाकर करीब एक घंटे के लिए छोड़ दें। उसके बाद किसी माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें। सप्ताह में 1 से 2 बार इसका इस्तेमाल करने से डैंड्रफ की समस्या जल्दी दूर हो सकती है।

नींबू और एलोवेरा

अगर आपके बालों में डैंड्रफ है, तो आप नींबू और एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप एक कटोरी में दो चम्मच ऐलोवेरा जेल लें। इसमें एक चम्मच नींबू का रस डालकर मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपनी स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं और करीब आधे घंटे के लिए छोड़ दें। उसके बाद बालों को किसी माइल्ड शैंपू से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए सप्ताह में एक से दो बार इसका इस्तेमाल करें।

डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी समस्या अधिक बढ़ रही है, तो इस स्थिति में आपको एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए।