
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Published : December 18, 2023 3:02 PM IST
Fenugreek Seeds For Hair Fall: लंबे, घने और चमकदार बाल हर किसी को पसंद होते हैं। लेकिन आज के समय में बालों का झड़ना और टूटना एक आम समस्या बन गई है। अगर लंबे समय तक बाल झड़ते रहें और उनकी जगह नए बाल न उगे, तो व्यक्ति गंजेपन का शिकार हो सकता है। झड़ते बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए कई तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनसे भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है। वहीं, इनमें मौजूद केमिकल्स आपके बालों को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, हेयर फॉल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खों को आजमा सकते हैं। इन्हीं घरेलू उपायों में मेथी के बीज भी शामिल हैं। जी हां, मेथी के बीज बालों को अंदर से मजबूत बनाते हैं, जिससे बालों का झड़ना और टूटना कम होता है। साथ ही, ये बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देने में भी मददगार होते हैं। बालों में मेथी लगाने से बाल, मोटे घने और चमकदार बन सकते हैं। तो आइए, जानते हैं झड़ते बालों की परेशानी दूर करने के लिए मेथी का इस्तेमाल कैसे करें?
अगर आप झड़ते बालों की समस्या से परेशान हैं, तो मेथी दाना को नारियल तेल के साथ मिलाकर लगा सकते हैं। इसके लिए एक चम्मच मेथी दाना को एक गिलास पानी में रातभर भिगोकर रख दें। सुबह इसे मिक्सी में पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इसमें 2 चम्मच नारियल तेल डालकर मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपने बालों में लगाएं और करीब 30 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद बालों को किसी माइल्ड शैंपू से धो लें। सप्ताह में दो से तीन बार इस पेस्ट का इस्तेमाल करने से गंजेपन की समस्या दूर हो सकती है।
इसके लिए आप ऊपर बनाए गए तरीके से मेथी दाना को पीसकर पेस्ट बना लें। फिर इसमें 2 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने बालों पर लगाएं और करीब आधे घंटे के लिए छोड़ दें। उसके बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। इससे बालों का झड़ना कम होगा और डैंड्रफ से भी छुटकारा मिलेगा।
बालों का झड़ना रोकने में अंडा काफी फायदेमंद होता है। साथ ही, यह हेयर ग्रोथ में भी मदद करता है। अगर आपके बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं, तो आप मेथी दाना को अंडे के साथ मिलाकर लगा सकते हैं। इसके लिए एक अंडे को फोड़कर अच्छी तरह फेंट लें। फिर इसमें एक चम्मच मेथी दाना का पेस्ट मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपने बालों पर अच्छी तरह लगाएं। इसे करीब 30-40 मिनट तक लगाकर रखें। फिर किसी माइल्ड शैंपू की मदद से बालों को धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए सप्ताह में एक से दो बार इसका इस्तेमाल करें।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.