रूखे और बेजान बालों से छुटकारा दिला सकती है ये 10 रुपये की चीज, मिलेंगे सॉफ्ट और सिल्की हेयर

Egg Hair Mask: अगर आपके बाल बहुत ज्यादा ड्राई और फ्रिजी हैं, तो इन्हें मुलायम और चमकदार बनाने के लिए आप अंडे का इस्तेमाल कर सकते हैं। जानें हेयर मास्क बनाने का तरीका।

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated : December 6, 2023 8:01 AM IST

Egg Hair Mask For Dry Frizzy Hair: मुलायम और चमकदार बाल भला किसे पसंद नहीं होते हैं? लेकिन धूल-मिट्टी, प्रदूषण, खराब लाइफस्टाइल और गलत प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल के कारण बाल रूखे-सूखे और बेजान हो जाते हैं। ऐसे ड्राई और फ्रिजी बालों से छुटकारा पाने के लिए लोग महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार इनसे भी कुछ फायदा नहीं मिलता है। वहीं, इनमें हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो आपके बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, आप चाहें तो इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे की मदद ले सकते हैं। ड्राई और फ्रिजी बालों से छुटकारा दिलाने में अंडा बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें प्रोटीन और फैटी एसिड मौजूद होते हैं, जो बालों को पोषण देते हैं। बालों में अंडा लगाने से उनका रूखापन दूर होता है। साथ ही, बाल सॉफ्ट आहर शाइनी नजर आते हैं। अगर आप भी ड्राई और फ्रिजी हेयर से परेशान हैं, तो अंडे से बने कुछ हेयर मास्क अप्लाई कर सकते हैं। आइए, जानते हैं अंडे का हेयर मास्क बनाने का तरीका।

अंडे और शहद का हेयर मास्क

ड्राई और फ्रिजी बालों के लिए अंडे और शहद का हेयर मास्क काफी फायदेमंद होता है। इसे बनाने के लिए आप बाउल में एक अंडे को अच्छी तरह फेंट लें। फिर इसमें दो चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इसे अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं और करीब 1 घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद बालों को किसी माइल्ड शैंपू से धो लें। इससे आपके बालों का रूखापन दूर होगा। साथ ही, बाल काफी सॉफ्ट नजर आएंगे।

अंडे और ऑलिव ऑयल का हेयर मास्क

ऑलिव ऑयल बालों की ड्राइनेस को दूर करने के साथ हेयर ग्रोथ को भी बढ़ावा देता है। इस हेयर मास्क को बनाने के लिए आप कटोरी में एक अंडे का पीला भाग लें। इसमें 2 चम्मच ऑलिव ऑयल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। फिर इसे अपने बालों की जड़ों से लेकर लंबाई तक लगाएं। करीब 30-40 बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। आप सप्ताह में 1-2 बार इस हेयर मास्क को अप्लाई कर सकते हैं।

अंडे और दही का हेयर मास्क

ड्राई और फ्रिजी बालों से छुटकारा पाने के लिए आप अंडे और दही का हेयर मास्क अप्लाई कर सकते हैं। यह बालों को कंडीशन करता है। साथ ही, हेयर फॉल को भी कंट्रोल करता है। इसके लिए आप बाउल में एक अंडे को फेंट लें। फिर इसमें 2-3 चम्मच दही डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। अब इसे अपने बालों पर लगाएं और शावर कैप से कवर कर लें। करीब 30-40 मिनट बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। यह बालों का रूखापन दूर करेगा। साथ ही, चमक को भी बढ़ाएगा।

रूखे और बेजान बालों से छुटकारा पाने के लिए आप अंडे का हेयर मास्क अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी समस्या ज्यादा बढ़ रही है, तो आपको किसी एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.