... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Published : January 21, 2020 10:59 AM IST
Hair Care Tips: बालों की देखभाल के लिए देसी घी का इस्तेमाल | TheHealthSite Hindi
Desi Ghee For Hair Care: हेयर केयर के लिए हम कितने उपायों को अपनाते हैं. बालों की मजबूती और चमक के लिए कुछ देसी उपाय बेहत कारगर होते हैं. देसी घी खाने के फायदे तो आप जानते ही हैं. लेकिन क्या आप देसी घी से बालों को क्या-क्या फायदे होते हैं ? इसके बारे में जानकारी रखते हैं. बढ़ते प्रदूषण और लाइफस्टाइल की वजह बालों का झड़ना तेज हो जाता है. हेयर केयर के लिए देसी घी (Ghee For Hair Care Tips) का उपयोग कैसे किया जा सकता है. इसकी जानकारी आपको जरूर रखनी चाहिए. डाइट एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अगर डेली डाइट में 1 चम्मच भी देसी घी शामिल है तो वह बालों के लिए काफी होता है. हम यहां पर बालों के लिए देसी घी का और कैसे उपयोग कर सकते हैं इसके बारे में बात कर रहे हैं.
अगर आपके बाल रूखे और बेजान हो रहे हैं तो इसके लिए आपको देसी घी के साथ जैतून के तेल का इस्तेमाल करना चाहिए. 2 चम्मच देसी घी में 1 चम्मच जैतून का तेल मिलाकर नहाने के बाद बालों में इसे लगा लें और कुछ देर बाद अगर धोना चाहें तो धो सकते हैं. ऐसा अगर आप सप्ताह में 2 बार भी करते हैं, तो आपके रूखे बाल भी चमकने लगते हैं.
अगर आपके बाल कमजोर हो रहे हैं तो आपको देसी घी से बालों की मसाज करनी चाहिए. इसके लिए रात को सोने से पहले हल्के गुनगुने देसी घी से बालों की जड़ों की मसाज करना फायदेमंद होता है. देसी घी से मसाज करने से बालों की जड़े मजबूत होने के साथ हेयर फॉल की समस्या भी कम होने लगती है.
अगर आपके बाल बहुत जल्दी सफेद हो रहे हैं तो इससे आप बच सकते हैं. इसके लिए आपको कुछ खास नहीं करना है, सिर्फ देसी घी को हल्का गुनगुना करके सिर की मसाज करनी और बालों को किसी तौलिये से लपेटकर 15 मिनट तक रखना है. इसके बाद आप बालों को ठीक से शैम्पू कर लें. ऐसा आप सप्ताह में 2 बार कर सकते हैं.
डायबिटीज के मरीज को देसी घी खाना चाहिए या नहीं ?