
Also Read
Aloe Vera For Hair Growth: हर महिला चाहती है कि उसके बाद लंबे और घने हों। लेकिन खराब जीवनशैली, गलत खानपान, प्रदूषण और गलत प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल की वजह से बाल कमजोर होकर जल्दी टूटने लगते हैं। इसकी वजह से बाल काफी पतले हो जाते हैं और बालों की ग्रोथ भी कम होने लगती है। ऐसे में, बालों को लंबा करने के लिए लोग तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं और हेयर ट्रीटमेंट्स करवाते हैं। लेकिन फिर भी बालों की ग्रोथ पर कुछ खास असर नहीं पड़ता है। वहीं, मार्केट में मिलने वाले ज्यादातर प्रोडक्ट्स में हानिकारक केमिकल्स होते हैं, जो बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, बालों की ग्रोथ के लिए आप कुछ नैचुरल चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप अपने बालों को लंबा करना चाहते हैं, तो एलोवेरा आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। जी हां, एलोवेरा बालों को पोषण देने के साथ ही हाइड्रेटेड भी रखता है। यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है, जिससे बालों के विकास को बढ़ावा मिलता है। तो आइए, जानते हैं बाल बढ़ाने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल कैसे करें?
बालों की ग्रोथ के लिए आप एलोवेरा और प्याज के रस को मिक्स करके लगा सकते हैं। प्याज के रस में सल्फर होता है, जो बालों के विकास में मदद करता है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल लें। इसमें 4-5 चम्मच प्याज का रस डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इस मिश्रण को अपने स्कैल्प पर लगाएं और कुछ मिनट हल्के हाथों से मसाज करें। करीब 1 घंटे बाद बालों को किसी माइल्ड शैंपू की मदद से धो लें। आप सप्ताह में 1 से 2 बार इस मिश्रण को बालों में अप्लाई कर सकते हैं।
एलोवेरा और आंवला के मिश्रण बालों की ग्रोथ के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। आंवला बालों को पोषण प्रदान करता है। साथ ही, उन्हें लंबा और घना बनाने में भी प्रभावी होता है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच ऐलोवेरा जेल लें। इसमें एक चम्मच आंवला पाउडर या आंवले का जूस डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने स्कैल्प पर लगाएं और करीब आधे घंटे के लिए छोड़ दें। उसके बाद बालों को किसी माइल्ड शैंपू से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए सप्ताह में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल करें।
बालों की लंबाई बढ़ाने के लिए आप एलोवेरा जेल को अरंडी के तेल के साथ मिक्स करके भी लगा सकते हैं। इसके लिए एक कटोरा में 2-3 चम्मच ऐलोवेरा जेल लें। इसमें 2 चम्मच अरंडी का तेल मिलाएं और अच्छी तरह मिक्स कर लें। आप इस मिश्रण को अपने स्कैल्प पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। करीब 2-3 घंटे बाद बालों को किसी माइल्ड शैंपू से धो लें। सप्ताह में 1 से 2 बार इसका इस्तेमाल करने से बाल लंबे-घने और चमकदार नजर आएंगे।
बालों की ग्रोथ के लिए आप इन तरीकों से एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपको एलोवेरा से किसी प्रकार की एलर्जी है, तो इसका इस्तेमाल करने से बचें।