Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

झड़ते बालों से छुटकारा पाने के लिए घर पर बनाएं मेथी का तेल, कुछ ही दिनों में मिलेंगे लंबे-घने बाल

Methi Hair Oil: हेयर फॉल से छुटकारा पाने के लिए मेथी का तेल बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। जानें इसे बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका -

झड़ते बालों से छुटकारा पाने के लिए घर पर बनाएं मेथी का तेल, कुछ ही दिनों में मिलेंगे लंबे-घने बाल

Written by priya mishra |Updated : October 2, 2023 3:31 PM IST

Methi Hair Oil At Home In Hindi: आजकल के गलत खानपान, खराब जीवनशैली और बढ़ते प्रदूषण के कारण बालों के झड़ने की समस्या से लगभग हर व्यक्ति परेशान है। अगर लगातार बाल झड़ते रहें, तो इससे व्यक्ति गंजेपन का शिकार होने लगता है। हेयर फॉल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के शैंपू और हेयर ऑयल का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें हानिकारक केमिकल्स होते हैं, जो आपके बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, हेयर फॉल से निजात पाने के लिए प्राकृतिक चीजों का प्रयोग करना बेहतर होता है। अगर आप बाल झड़ने की समस्या से परेशान हैं, तो मेथी का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां, बालों की समस्याओं के लिए मेथी बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है। सबसे खास बात यह है कि आप इस तेल को घर पर आसानी से बना सकते हैं। सप्ताह में इसके 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल करने से आपको काफी फर्क नजर आने लगेगा। तो आइए, जानते हैं घर पर मेथी का तेल कैसे बनाएं और इसका इस्तेमाल करने का तरीका।

मेथी तेल के फायदे - Methi Hair Oil Benefits In Hindi

मेथी में विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-के, पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन, फोलिक एसिड और प्रोटीन जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो बालों को हेल्दी रखने के लिए बहुत जरूरी हैं। इसमें निकोटीनिक एसिड भी होता है, जो बालों का झड़ना और डैंड्रफ की समस्या को कम करने में मदद करता है। बालों में मेथी लगाने से हेयर ग्रोथ में भी मदद मिलती है। इसके लिए आप घर पर मेथी का तेल बनाकर बालों में लगा सकते हैं।

मेथी तेल की सामग्री

1 कप मेथी दाना

Also Read

More News

1 कप नारियल तेल

1 बारीक कटा प्याज

10-12 करी पत्ता

1 बारीक कटा आंवला

मेथी तेल बनाने की विधि - How To Make Methi Hair Oil

सबसे पहले एक पैन में नारियल तेल गर्म करें। अब इसमें मेथी दाना, प्याज, आंवला और करी पत्ता डालें। सभी सामग्रियों को धीमी आंच पर उबालें। जब मिश्रण का रंग डार्क ब्राउन हो जाए, तो गैस बंद कर दें। अब इस मिश्रण को ठंडा होने दें। फिर इस तेल को छानकर किसी कांच के कंटेनर में भरकर रख लें।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

मेथी तेल इस्तेमाल का तरीका - How To Use Methi Hair Oil

इस तेल को अपने स्कैल्प पर लगाएं। 10 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। करीब 2 घंटे बाद बालों को किसी माइल्ड शैंपू से धो लें। आप चाहें तो इसे पूरी रात बालों में लगा रहने दे सकते हैं। बेहतर रिजल्ट के लिए हफ्ते में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल करें।