Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Homemade Hair Mask For Dandruff: सर्दियों में डैंड्रफ यानी बालों में रूसी होना आम समस्या है। इस मौसम में सर्द हवाओं के कारण स्कैल्प ड्राई हो जाता है, जिससे डैंड्रफ की समस्या होने लगती है। डैंड्रफ की वजह से सिर में खुजली होती है और बाल रूखे और बेजान नजर आने लगते हैं। इतना ही नहीं, इसके कारण बाल कमजोर होकर टूटने भी लगते हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के प्रोडक्ट का प्रयोग करते हैं। लेकिन फिर भी कभी-कभी इससे छुटकारा नहीं मिलता है। वहीं, मार्केट में मिलने वाले ज्यादातर प्रोडक्ट्स में हानिकारक केमिकल्स होते हैं, जो बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, आप चाहें तो घर में मौजूद चीजों का इस्तेमाल करके इस समस्या से निजात पा सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको सर्दियों में बालों से डैंड्रफ हटाने के लिए कुछ होममेड हेयर मास्क बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इनके इस्तेमाल से बालों को कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है।
अगर आपके बालों में डैंड्रफ हो गया है, तो आप दही और केले का हेयर मास्क अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में 2-3 चम्मच दही लें। इसमें 1 पका मैश करके डालें। इन दोनों चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे अपने स्कैल्प और बालों में अच्छी तरह लगाएं। इसे करीब 30 मिनट तक लगा रहने दें। उसके बाद बालों को किसी माइल्ड शैम्पू से धो लें। आप सप्ताह में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे डैंड्रफ दूर होने के साथ-साथ बाल मुलायम और चमकदार भी बनेंगे।
सेब के सिरके में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुणों मौजूद होते हैं, जो स्कैल्प की गंदगी, बैक्टीरिया और डैंड्रफ को हटाने में मदद कर सकते हैं। इस हेयर मास्क को बनाने के लिए आप एक कटोरी में दो चम्मच ताजा ऐलोवेरा जेल लें। इसमें एक चम्मच सेब का सिरकाडालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इस पेस्ट को अपने स्कैल्प पर लगाएं और 1 घंटे के लिए छोड़ दें। उसके बाद बालों को किसी माइल्ड शैंपू से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए हफ्ते में 1 बार इसका इस्तेमाल करें।
डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप दही, नींबू और शहद का हेयर मास्क बालों में लगा सकते हैं। इसे बनाने के लिए आप एक बाउल में 2 चम्मच दही लें। इसमें एक चम्मच शहद और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इसे अपने स्कैल्प पर लगाएं और करीब 30-40 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद बालों को माइल्ड शैंपू की मदद से धो लें।बेहतर रिजल्ट के लिए सप्ताह में 1 से 2 बार इसका इस्तेमाल करें। दही, नींबू और शहद का मिश्रण स्कैल्प की गंदगी और खुजली से छुटकारा दिलाने में प्रभावी साबित होगा।
डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए आप होममेड हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी परेशानी ज्यादा बढ़ रही है, तो आपको हेयर एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए।