सर्दियों में बाल हो गए हैं रूखे और बेजान, तो इन 3 होममेड हेयर मास्क से डालें उनमें नई जान

Homemade Hair Mask For Dry Hair: सर्दियों में रूखे और बेजान बालों से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ होममेड हेयर मास्क को ट्राई कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इन्हें बनाने का तरीका-

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : December 2, 2023, 7:27 PM

Homemade Hair Mask For Dry Hair: सर्दियों के मौसम में बाल काफी रूखे और बेजान हो जाते हैं। दरअसल, सर्दियों में चलने वाली वाली हवाएं बालों से नमी और मॉइश्चर छीन लेती हैं, जिसके कारण बाल ड्राई हो जाते हैं। इसकी वजह से बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं और डैंड्रफ की समस्या भी हो जाती है। ऐसे में, बालों का रूखापन दूर करने के लिए लोग तरह-तरह के प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार इनसे भी कुछ खास फायदा नहीं मिल पाता है। अगर सर्दियों में आपके बाल भी ड्राई और फ्रिजी हो जाते हैं, तो आप घर पर बने कुछ हेयर मास्क अप्लाई कर सकते हैं। ये हेयर मास्क बालों को मॉइश्चर देने के साथ उन्हें सॉफ्ट और शाइनी भी बनाते हैं। तो आइए, जानते हैं ड्राई बालों के लिए होममेड हेयर मास्क बनाने का तरीका।

केले और नारियल तेल का हेयर मास्क

रूखे बालों से छुटकारा पाने के लिए आपके लिए का हेयर मास्क बनाकर अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए दो पके हुए केले को अच्छी तरह मैश कर लें। फिर इसमें एक चम्मच नारियल का तेल डालकर मिला लें। अब इस मिश्रण को अपने स्कैल्प और बालों में लगाएं। इसे करीब 30-40 मिनट लगा रहने दें। उसके बाद किसी माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें। आप सप्ताह में 1-2 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। केला बालों को नमी प्रदान करता है। साथ ही, उन्हें मुलायम और चमकदार भी बनाता है।

दही और शहद का हेयर मास्क

अगर सर्दियों में आपके बाल ड्राई हो गए हैं, तो आप दही और शहद का हेयर मास्क बनाकर अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में 2-3 चम्मच दही लें। इसमें दो चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं और करीब 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए सप्ताह में 1 से 2 बार इसका इस्तेमाल करें।

अंडा और ऑलिव ऑयल का हेयर मास्क

अंडे और ऑलिव ऑयल से बना हेयर मास्क ड्राई बालों को मुलायम और चमकदार बना सकता है। इसे बनाने के लिए आप एक अंडे को तोड़कर अच्छी तरह फेंट लें। फिर इसमें दो चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपने स्कैल्प और बालों पर अच्छी तरह लगाएं। करीब 30-40 मिनट बाद बालों को शैंपू से धो लें। यह हेयर मास्क आपके बालों की ग्रोथ को भी बढ़ावा देगा।

सर्दियों में रूखे और बेजान बालों से छुटकारा पाने के लिए होममेड हेयर मास्क अप्लाई कर सकते हैं। इनके नियमित इस्तेमाल से आपके बाद मुलायम, चमकदार और खूबसूरत नजर आएंगे।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.