Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
रूसी, दोमुंहे बाल, सफेद बाल आमतौर पर बालों से जुड़ी इन समस्याओं से आज अधिकतर लोग परेशान रहते हैं। खासकर, महिलाओं में बालों का टूटना, रूसी, दोमुंहे बालों की समस्या बहुत देखने को मिलती है। इन सभी समस्याओं का मुख्य कारण है, बालों को सही पोषण ना मिलना, सही तरीके साफ-सफाई ना करना, संतुलित आहार ना लेना आदि। यदि इन समस्याओं से छुटकारा पाना है, तो इन आसान उपायों को जरूर आजमाएं। इससे आपके बाल लंबे, घने और शाइनी नजर आएंगे।
1 बालों में डैंड्रफ (रूसी) की समस्या से छुटकारा पाने के लिए जैतून का तेल, नींबू का रस और नारियल के तेल को मिलाकर गुनगुना करके बालों की जड़ों में लगाएं। 2 घंटे बाद शैम्पू कर लें। ऐसा नियमित रूप से करने से आपको रूसी से छुटकारा मिलेगा।
2 राई और मेथीदाना पीसकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को बालों में लगाएं। इस पेस्ट के नियमित प्रयोग से जल्दी ही आपको रूसी से छुटकारा मिल जाएगा।
3 डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए टमाटर का पेस्ट बनाकर सिर की त्वचा पर लगाएं। टमाटर के प्रयोग से भी सिर की रूसी खत्म हो जाती है।
4 नीम की पत्तियों को पीस कर स्कैल्प व बालों पर लगाएं। ऐसा करने से डैंड्रफ से छुटकारा मिलता है और बाल हेल्दी होते हैं।
ऑयल मास्क जो बालों को बनाए खूबसूरत
- यदि बाल ऑयली हैं, तो मुल्तानी मिट्टी का हेयर पैक बालों में लगाएं। इससे बालों का एक्स्ट्रा ऑयल निकल जाता है और बाल हेल्दी और शाइनी नजर आते हैं।
- बालों की सफेदी हटाने के लिए मेहंदी पाउडर में आंवला पाउडर, मेथीदाना पाउडर और चुकंदर का रस मिलाकर बालों पर लगाएं। इस हेयर पैक से सफेद बालों से राहत मिलती है।
- शैम्पू के बाद बालों में मुल्तानी मिट्टी का लेप लगाएं और 1 घंटे बाद बाल धो लें। ये एक बेहतरीन होममेड हेयर कंडीशनर है।
- दोमुंहे बालों से राहत पाने के लिए 1 टेबलस्पून बादाम के तेल में 1 अंडे की सफेदी मिक्स करके बालों की जड़ों व बालों पर लगाएं। 1 घंटे लगाकर रखें, फिर बाल धो लें। ऐसा करने से दोमुंहे बालों से छुटकारा मिलता है।