
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : November 10, 2019 5:50 PM IST
बालों में तेल लगाते समय क्या करें, क्या नहीं ?
बाल तभी मजबूत और स्वस्थ रहेंगे, जब आप इनकी प्रॉपर देखभाल करेंगी। अपने बालों में तेल लगाएंगी, उन्हें अच्छे शैम्पू से साफ करेंगी। तेल लगाना एक सबसे आसान जरिया है बालों को मजबूत और घना बनाए रखने के लिए। बालों में तेल लगाने (hair oiling tips) से बाल जड़ से मजबूत बनते हैं। तेल लगाने से बालों के साथ ही स्कैल्प भी हेल्दी रहता है। तेल से स्कैल्प को भी पोषण मिलता है। जब आप बालों में तेल लगाती हैं, तो स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। आप कई तरह के तेल जैसे नारियल, बादाम, सरसों का तेल लगाती होंगी, लेकिन तेल का असर आपके बालों पर हो इसके लिए आपको कुछ बातों को ध्यान (hair oiling tips) में रखना होगा। जानें, बालों में तेल लगाते समय क्या करें और (Dos and donts of oiling hair) क्या करने से बचना चाहिए।
1. तेल लगाने से बालों के जड़ मजबूत (hair oiling tips) होते हैं। जब जड़ें मजबूत होंगी, तो बालों के गिरने की समस्या कम होगी। ऐसे में तेल लगाते समय स्कैल्प पर अधिक तेल लगाएं, क्योंकि बालों को मजबूती यहीं से मिलती है। सिर बालों में तेल लगाने से काम नहीं चलेगा। स्कैल्प को पोषण प्रदान करना जरूरी है। स्कैल्प पर नारियल तेल लगाकर मसाज करें। इससे बालों को मजबूती मिलती है।
सर्दियों में बालों को स्ट्रॉन्ग और हेल्दी रखने के बेस्ट और ईजी टिप्स
2. बालों में तेल प्रत्येक सप्ताह लगाएं। बालों को गर्म तेल से मसाज करें। इससे बालों को पोषण मिलता है और बाल मजबूत होते हैं। मसाज जड़ों से करें, फिर बालों की तरफ बढ़ें।
1. दिन भर बाहर रहने से बाल गंदे हो जाते हैं। उनमें धूल-मिट्टी लगती हैं, जिसकी वजह से बाल शुष्क और बेजान होने लगते हैं। ऐसे में तेल लगाना ना भूलें। बालों की हर समस्याओं से बचाते हैं बालों में तेल लगाना।
2. बालों को स्वस्थ रखने के लिए तेल लगाना जरूरी है, लेकिन हद से ज्यादा तेल अप्लाई करने से बचें।अधिक तेल लगाएंगी तो आपका सिर भारी महसूस होगा, साथ ही बाल भी तैलीय दिखने लगेगा, जिससे आप आसपास भी बाहर जानें झिझक महसूस कर सकती हैं।