White Hair: बालों का सफेद होना इन 4 उपायों से रोक सकते हैं

बालों का सफेद होना आम बात है लेकिन कम उम्र में बाल सफेद होने के कारण होते हैं. अगर आपके भी बालों में सफेदी आ रही है तो इन उपायों से बालों का सफेद होना रोक सकते हैं.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : January 21, 2020 3:29 PM IST

उम्र बढ़ने के साथ बाल सफेद होने लगते हैं. बालों का सेफेद होना बुढ़ापा दर्शाता है. हाल के वर्षों में कम उम्र में ही बाल सफेद होने लगे हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि हेयर केयर टिप्स के अलावा डाइट में खराबी मुख्य कारण हैं. हेयर केयर एक्सपर्ट्स के अनुसार उम्र बढ़ने के साथ बालों में कलर पिग्मेंट पैदा करने वाले सेल्स खराब होने लगते हैं, जिसकी वजह से बाल सफेद होने लगते हैं. बाल सफेद होने के मुख्य कारणों में विटामिन डी की कमी, कॉपर की कमी, स्ट्रेस, आनुवांशिकी, प्रदूषण, खराब डाइट और खराब हेयर केयर प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल बालों में सफेदी लाते हैं. बालों की ठीक से देखभाल न करना और बालों की मालिश न करना भी सफेद होने का कराण हो सकता है.

विटामिन डी की कमी

बालों की सफेद होने का मुख्य कारण विटामिन डी की कमी को माना जाता है. बालों को पोषण देने के लिए विटामिन डी की जरूरत होती है. विटामिन डी बालों को मजबूत बनाता है. शरीर में अगर विटामिन डी की कमी है तो इसका तुरंत उपाय आपको करना चाहिए. विटामिन डी की कमी को आपके बाल ही बता देते हैं, जानें बालों के लिए कौन से विटामिन हैं जरूरी.

विटामिन वाली सब्जियां

बालों की सफेदी रोकने के लिए आपको विटामिन वाली सब्जियां खानी चाहिए. हरी पत्तेदार मौसमी सब्जियों के सेवन से बालों को जूरूरी पोषण मिलता है. हरी पत्तेदार सब्जियां शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण करती हैं. विटामिन ए’ वाली ये हरी सब्जियां ‘हेल्दी डाइट’ में क्यों जरूरी हैं ?

बालों की मालिश जरूरी

अगर आप बालों की मालिश नहीं करते हैं तो बाल जल्द सफेद होने लगते हैं. बालों का सफेद होना रोकने के लिए नारियल या जैतून के तेल से माळिश करनी चाहिए. मालिश करने से बालों की जड़ों में रक्त संचार बेहतर होता है. घने बालों के लिए कौन-सा तेल है बेहतर? नारियल या बादाम का तेल.

कॉपर की कमी

दूसरा सबसे प्रमुख कारण कॉपर की कमी को माना जाता है. अगर शरीर में कॉपर की कमी है तो आपको कॉपर वाले फूड का सेवन करना चाहिए. कॉपर की कमी दूर करने के लिए मशरूम, चॉकलेट और दालों का सेवन करना चाहिए. शरीर में कॉपर की कमी को इन लक्षणों से पहचानें.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source