
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : April 22, 2020 12:04 AM IST
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने दिया बालों के लिए ये देसी नुस्खा, जानें घर पर कैसे बनाएं एग हेयर मास्क।
इन दिनों कोरोना लॉकडाउन (Covid-19 lockdown and celebrity) में फिल्मी सितारे हर दिन कोई ना कोई टिप्स अपने फैन्स को दे रहे हैं। कोई फिट रहने के लिए वर्कआउट के बारे में बता रहा है, तो कोई हेल्दी रेसिपी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर रहा है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (priyanka chopra) तो ब्यूटीशियन ही बन गई हैं! इन दिनों पीसी यानी प्रियंका चोपड़ा अपने बालों की खास देखभाल (Hair care tips) कर रही हैं। वो क्वारंटीन (Quarantine) के दिनों में अपने सिर और बालों की देखभाल (Hair care tips by priyanka chopra) के लिए देसी नुस्खा (priyanka chopra's hair treatment tips) लेकर आई हैं। अभिनेत्री ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा, "धूल से मुक्ति वाले इस माहौल में आप घर पर इसे ट्राई कर सकते हैं। मेरी मां ने मुझे यह सिखाया था। मेरी मां को उनकी मां ने सिखाया था।"
Fruit Hair Pack : बालों के लिए फ्रूट हेयर पैक्स, जो बालों को देंगे शाइन और मजबूती
पीसी ने वीडियो में बताया है, "आप फुल फैट वाली दही लें। इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। फिर एक अंडा फोड़कर डालें। इसे अच्छी तरह से मिक्स करें और अपने बालों और स्कैल्प (Scalp care) में अप्लाई करें। इसे 30 मिनट तक छोड़ दें। फिर हल्के गर्म पानी से बालों को धो लें।"
प्रियंका (priyanka chopra's hair treatment tips) ने इस पोस्ट के साथ एक डिस्क्लेमर भी दिया है, "यह मेरे लिए तो बहुत अच्छा काम करता है, लेकिन इसकी गंध आपको पसंद नहीं आएगी। अपने बालों से दही और अंडे के महक को पूरी तरह से हटाने के लिए आप चाहें तो दो बार शैंपू कर सकते हैं। फिर बालों को कंडीशन करें।"
बेजान और झड़ते बालों से हैं परेशान? अपनाएं ये जरूरी टिप्स
प्रियंका चोपड़ा के देसी नुस्खे (Priyanka chopra's desi nuskha) के अलावा आप बालों में अंडे का हेयर मास्क भी लगा सकती हैं। यदि आपके बाल बहुत झड़ते हैं, तो अंडा खाने के साथ ही बालों में लगाना भी शुरू कर दें। अंडे में जो प्रोटीन और विटामिन होते हैं, वे बालों के हर तरह के समस्या के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। आपके बाल रूखे और बेजान हैं और लगातार झड़ रहे हैं या स्कैल्प संबंधी कोई समस्या है, तो सबका इलाज अंडे में छिपा हुआ है। अंडे (Egg hair mask) में जो फैटी एसिड्स होते हैं, वह बालों के फॉलिकल को पौष्टिकता देने के साथ-साथ उन्हें मजबूत करते हैं।
रूखे और बेजान बालों के लिए तो ये होम मेड हेयर मास्क (Egg hair mask) जादुई इलाज की तरह है। बालों के लंबाई के अनुसार एक या दो अंडे की जर्दी लें। इसमें तीन बड़े चम्मच ऑलिव ऑयल और शहद डालकर अच्छी तरह से मिला लें। इस हेयर मास्क को स्कैल्प और बालों पर अच्छी तरह से लगा लें। आधा घंटा शावर कैप लगाकर रखने के बाद गुनगुने पानी से बालों धो लें।
Oils for Hair Problem: बालों की कई समस्याएं हो जाएंगी दूर, जब लगाएंगे ये तेल
इनपुट : (आईएएनएस हिंदी)