
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : February 24, 2020 6:13 PM IST
Strong Hair : बालों में करें घी से मालिश, बाल होंगे हेल्दी, शाइनी और स्ट्रॉन्ग। © Shutterstock.
आप बालों को मजबूत बनाए रखने और उन्हें गिरने से रोकने के लिए नारियल तेल लगाते होंगे, पर क्या कभी शुद्ध घी लगाया है? नहीं लगाते, तो इससे सिर की मालिश करना शुरू कर दें। बालों के लिए सबसे अच्छा देसी उपाय है प्रतिदिन शुद्ध घी से सिर की मालिश करना। यह उपाय पुराने समय से चला आ रहा है और इससे बालों के कई रोग खत्म भी हो जाते हैं। दो मुंहे बाल, रूसी की समस्या, असमय सफेद होते बाल आदि बालों की समस्या का इलाज देशी घी (Ghee for hair care) की मालिश व रोजाना सेवन करने से हो जाता है।
बालों को चमकदार और मुलायम बनाने के लिए सिर पर देशी घी (Ghee for hair care) से मालिश करें। इससे बाल काले, घने, मजबूत और मुलायम रहेंगे। बाल दो मुंहे हैं तो चम्मच गर्म घी लगाने से ये समस्या दूर हो जाएगी। 15 मिनट तक लगाएं रखने के बाद गुनगुने पानी से बालों को धुल लें। घी लगाने से बाल बहुत सिल्की हो जाते हैं।
Long Hair : बालों को 1 महीने में करना है लंबा, तो काम आएंगे ये आसान उपाय
महीने में तीन बार घी लगाने से बालों की ग्रोथ अच्छी होती है। आप चाहें तो घी के अलावा, आवंला या प्याज का रस भी लगा सकते हैं, इससे भी बाल अच्छे हो जाते हैं। गाय का घी नाक में डालने से बाल झड़ने बंद होकर नए बाल आने लगते हैं। बालों में घी लगाकर मसाज करें। तौलिए से बालों को 15 मिनट के लिए लपेट लें। बाद में गुनगुने पानी से बालों को धो लें।
बालों में पोषण की कमी पॉल्यूशन की वजह से होती है। इस परेशानी से बचने का एक आसान तरीका है देसी घी। इसके लिए, घी लें और इसे तब-तक गर्म करें जब तक ये पूरी तरह पिघल न जाए। अब हल्के हाथों से इसे अपने बालों पर लगाएं। एक घंटे इसे लगाकर रखें और फिर धो लें।