
... Read More
Written By: Anshumala | Published : November 5, 2019 11:46 AM IST
बालों के लिए फ्रूट हेयर पैक्स, जो बालों को देंगे शाइन और मजबूती। © Shutterstock
फल स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत अच्छे माने जाते हैं। लगभग सभी को यह पता है कि फल खाने से शरीर निरोगी रहता है और हमारी रोग-प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। लेकिन इस बात से लोग अनजान होते हैं कि फल जितना हमारे शरीर के लिए फायदेमंद है उतना ही बालों के लिए भी है। फ्रूट पैक (homemade hair mask for hair growth) बालों को बढ़ाने और उनकी खोई रंगत वापस करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। फलों से बने हेयर फ्रूट पैक बालों के लिए नैचुरल कंडीशनर और शैंपू की तरह होते हैं। गिरते बालों की समस्या हो या फिर असमय बालों का झड़ना, बालों की सभी प्रकार की समस्याओं के लिए फ्रूट पैक (fruit hair pack) प्रयोग किया जा सकता है। जानें, कुछ ऐसे फलों के बारे में, जिनसे आप आसानी से घर पर ही फ्रूट पैक (fruit hair pack) बनाकर प्रयोग कर सकती हैं।
इसके लिए दो केले, एक अंडे की जर्दी, एक चम्मच नींबू का रस, लेकर एक घोल बनाएं (banana hair mask)। इस घोल को बालों में लगाएं। इससे आपके बाल स्वाभाविक रूप से स्वस्थ होंगे। साथ ही बालों की खोई रंगत और चमक वापस आती है और बालों का झड़ना कम हो जाता है। सबसे पहले केले को मैश करें। उसमें शहद, दही और नींबू का रस मिलाएं और सिर पर लगा लें। 30 मिनट के बाद बालों को धो लें। इससे आपके बाल मुलायम और चमकदार बनते (fruit hair pack) हैं।
Winter Hair Care : काले, घने, मजबूत बालों के लिए कुछ और नहीं, ट्राई करें ये स्पेशल तेल
पके हुए पपीते को मैश करके, उसमें थोड़ा सा दही और 2 बूंद ग्लीसरीन डालकर सिर पर 30-40 मिनट के लिए लगाएं। इस पैक से आपके बालों में चमक आएगी और दो-मुंहे बालों से भी छुटकारा मिलेगा।
नाशपाती को पीस कर शिया बटर, नारियल तेल और शहद के साथ मिला कर बालों पर लगाएं। फिर बालों को हेयर कैप से30 मिनट के लिये ढंक लीजिए, फिर 30 मिनट के बाद ठंडे पानी से बालों को धो लें, बाल चमकने लगेंगे।
ऐसे लोगों को हमेशा तेल लगाने में समस्या होती है, जिसके कारण बालों को सही पोषण नही मिलता है और बाल असमय बेजान हो जाते हैं। इस समस्या के निवारण के लिए फ्रूट पैक बनाइए। एक कप संतरे का रस, एक कप दही, एक बड़ा चम्मच तुलसी पाउडर या आंवला पाउडर लेकर एक घोल बनाएं। इसे नियमित रूप से बालों में लगाएं। यह चिकनी खोपड़ी में भी बालों की जड़ों तक पोषण देता है। यदि आपकी खोपड़ी ज्यादा चिकनी है तब भी यह घोल आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा।