Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
आजकल कम उम्र में ही लोग बाल सफेद (Grey hair care tips) होने की समस्या से जूझ रहे हैं। बालों का सफेद (causes of grey hair) होना कई कारणों से होता है जैसे उम्र बढ़ना, तनाव, अनहेल्दी लाइफस्टाइल, स्मोकिंग, खानपान में पोषक तत्वों की कमी, बालों में इस्तेमाल किए जाने वाले केमिकल प्रोडक्ट्स का अधिक इस्तेमाल, हार्मोनल इम्बैलेंस, वातावरण में बढ़ता प्रदूषण आदि। इन सभी कारणों से बाल सफेद होने लगते हैं। अधिकतर लोग सफेद बालों को छिपाने के लिए हेयर डाई का इस्तेमाल करते हैं, पर इनका बालों और स्कैल्प की त्वचा पर नकारात्मक असर पड़ता है। बेहतर है कि आप घरेलू नुस्खे से सफेद बालों की समस्या को कम करें। केसर (safed balon ke liye kesar) भी बालों के सफेद होने की समस्या से निजात दिलाता है। सफेद बालों के लिए डेली हेल्थ टिप्स (Daily Health Tips) में जानें केसर के फायदे...
Daily Health Tips : क्या आपका कोई दांत हिल रहा है, इस समस्या को दूर करेंगे ये टिप्स
केसर के इस्तेमाल से भी आप सफेद बालों की समस्या से निजात पा सकते हैं। आपको सिर्फ एक बड़ा चम्मच केसर और दो कप पानी चाहिए।
1 एक पैन में पानी डालें।
2 गैस पर रख दें। पानी उबलने लगे तो इसमें केसर डालें। 10 से 15 मिनट तक उबलने दें।
3 गैस से उतार कर पानी को ठंडा होने दें।
4 ठंडा हो जाए तो बालों की जड़ों और स्कैल्प पर लगाएं।
Yoga to Prevent Hair Fall : बालों को गिरने से बचाने के लिए ये हैं बेस्ट योगासन
5 डेढ़ घंटों के लिए बालों को ऐसे ही छोड़ दें। बाल सूख जाने के बाद शैम्पू कर लें।
6 माइल्ड शैम्पू ही लगाएं। बालों पर कंडीशनर भी लगाएं।
7 इसे सप्ताह में एक बार जरूर लगाएं।
Grey Hair Care : सफेद बालों का इलाज करेंगी ये 6 चीजें
केसर बालों को स्वस्थ रखता है, क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। इससे बाल टूटते नहीं हैं। साथ ही केसर बालों के फॉलिकल्स को भी रिपेयर करता है। बाल जल्दी बढ़ते हैं। बाल सुनहरे रंग के होते हैं, जिससे सफेद बालों से छुटकारा मिलता है।