पान के पत्ते का मास्क है Hair Fall से बचने का आजमाया हुआ नुस्खा,जानें इस्तेमाल के तरीके
पान के पत्तों का इस्तेमाल डैंड्रफ से लेकर हेयर फॉल और बालों की लम्बाई ना बढ़ पाने जैसी समस्याओं से राहत पाने के लिए किया जाता है।
Written by Sadhna Tiwari|Updated : September 16, 2022 5:00 PM IST
पान के पत्तों को उसके पाचक गुणों की वजह से आयुर्वेदिक औषधी का दर्जा मिला है। यह हरे पत्ते पूजा-पाठ और शुभ कार्यों में जरूर इस्तेमाल किए जाते हैं वहीं, लोगों को पान चबाना भी पसंद होता है। दोपहर और रात में खाना खाने के बाद भी पान का बीड़ा चबाएं बिना कई लोगों का मन नहीं मानता। तो वहीं, कुछ लोग शर्बत या ठंडाई के साथ भी पान के पत्ते पीसकर उसका सेवन करते हैं। लेकिन, इन सबके साथ-साथ पान के पत्ते कुछ स्किन केयर और हेयर केयर से जुड़ी समस्याओं के इलाज में भी काम आते हैं। पान के पत्तों का इस्तेमाल डैंड्रफ से लेकर हेयर फॉल और बालों की लम्बाई ना बढ़ पाने जैसी समस्याओं से राहत पाने के लिए किया जाता है। यहां आप पढ़ेंगे कुछ ऐसी ही समस्याओं में पान के इस्तेमाल के तरीके और पान के पत्तों के अन्य ब्यूटी बेनिफिट्स। (betel leaves beauty benefits for hair in Hindi)
इन हेयर प्रॉब्लम्स से छुटकारा दिला सकते हैं पान के पत्ते
Add The HealthSite as a Preferred Source
हेयर फॉल के लिए पान के पत्ते कैसे लगाए जा सकते हैं
5-6 पान के पत्ते ,4-5 तुलसी की पत्तियां और 2-3 गुलहड़ के फूल या पत्तियां लें। इन चीजों को पीसकर एक पेस्ट तैयार करें।
अब इस पेस्ट में चम्मच भर तिल का तेल मिलाएं और सभी चीजों को फेंट कर अच्छी तरह मिला लें।
जब बालों को शैम्पूर करें तो उसके बाद इस पेस्ट को बालों और सिर में लगाएं।
20-30 मिनट तक लगा रहने दें और उसके बाद बालों को एक बार फिर पानी से धो लें।
लम्बे बालों के लिए पान के पत्ते इस्तेमाल करने का तरीका
3-4 पान के पत्ते लेकर उन्हें पानी से धो लें और फिर इन पत्तियों को पीस कर उसका पेस्ट बनाएं।
पान के पेस्ट को एक कटोरी में लें और उसमें नारियल के तेल या तिल का तेल मिलाएं। अपने बालों की लम्बाई के अनुसार तेल की मात्रा कम या ज्यादा रख सकते हैं।
अब इस मिश्रण को बालों और स्कैल्प में लगाएं और 1-2 घंटे के लिए इसे यूं ही लगा रहने दें।
उसके बाद बालों को पानी और शैम्पू से धो सकते हैं।
पान के पत्ते बालों में लगाने के फायदे क्या हैं (Benefits of betel leaves for hair)
पान के हरे पत्तों में एंटी-इंफ्लेमेटरी (anti-inflammatory) और एंटी बैक्टीरियल (Anti bacterial) तत्व पाए जाते हैं। ये तत्व बालों की जड़ों और स्कैल्प को स्वस्थ रखने का काम करता है।
बालों की लम्बाई ना बढ़ने की समस्या (hair growth related problems) में पान के पत्तों का लेप करने या इसके पानी से बाल धोने से बालों की ग्रोथ बढ़ती है।
स्टिकी हेयर (sticky hair) की समस्या में भी पान के पत्तों को पानी में उबालकर बालों को धोने से फायदा होता है।
Don’t Miss Out on the Latest Updates. Subscribe to Our Newsletter Today!
Subscribe Now
Enroll for our free updates
Please confirm that you agree to the terms and conditions.
Thank You for Subscribing
Thanks for Updating Your Information
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
We noticed that you are running an ad-blocker.
Ads helps us keep our content free. Please add us to your whitelist or disable your ad-blocker.