
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : March 2, 2020 8:17 PM IST
आंवले के तेल के फायदे, नुकसान और इसे बनाने का तरीका।
Amla Oil benefits: आंवला या अमला बालों के लिए एक फायदेमंद फल है। इसे, औषधि की तरह इस्तेमाल किया जाता है। इस फल से बने तेल को भी बालों के पोषण देने के लिए एक आयुर्वेदिक नुस्खे के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। आंवले का तेल (Amla Oil) विटामिन सी, एंटी-ऑक्सिडेंट्स जैसे ढेर सारे तत्वों से भरपूर होता है। आंवले के तेल से मसाज करने से बाल काले और हेल्दी बनते हैं। साथ ही, यह तेल बालों पर अच्छा प्रभाव डालता है। (Amla Oil benefits in hindi)
इस गुणकारी तेल से मसाज करने से बालों की चमक बढ़ती है। इससे, स्कैल्प यानि सिर की त्वचा में होने वाले इंफेक्शन से बचाव होता है। साथ ही बाल मज़बूत बनते हैं। (Amla Oil benefits)
आंवले का तेल सिर की त्वचा का रूखापन कम करता है। जिससे, खुजली और डैंड्रफ यानि रूसी की समस्या कम होती है। Eating Amla in Winters: सर्दियों में आंवला खाने के 6 फायदे, जिनके बारे में बताती हैं सेलिब्रिटी डायटिशन रुजुता दिवेकर
अमला बालों को समय से पहले सफेद होने से बचाता है। इसीलिए, आंवले का तेल लगाने से हेयर फॉलिकल्स मज़बूत होते हैं और बालों का विकास भी होता है। बालों के टूटने-फूटने की समस्या कम होती है।
हालांकि, आंवले के तेल को बहुत ही सुरक्षित और फायदेमंद माना जाता है। लेकिन, कुछ स्थितियों में इससे कुछ साइड-इफेक्टस् ( amla oil side effects) भी हो सकते हैं। जैसे,