... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Updated : August 3, 2019 9:20 AM IST
बालों में मजबूती जड़ से बनी रहे इसके लिए ये हेयर केयर टिप्स बहुत फायदेमंद होते हैं.
बालों को मजबूत बनाने के लिए महिलाएं क्या-क्या नहीं करती हैं. लेकिन थोड़ी-थोड़ी लापरवाही बालों के लिए खतरनाक होती जाती है. बालों में चमक व मजबूती लाने के लिए कुछ घरेलू उपाय बेहद कारगर होते हैं. बालों के लिए आप कई तरह के Best Hair Care Tips अपना चुकी हों तो इन टिप्स को एक बार जरूर आजमाकर देखें.
मजबूत व घने बाल किसे पसंद नहीं हैं. लेकिन वर्तमान समय में प्रदूषण और पोषण की कमी ने बालों को कमजोर करने का काम किया है. अगर बालों पर सही समय पर ध्यान न दिया जाय तो बाल कमजोर और बेजान हो जाते हैं. Best Hair Care Tips आप बहुत पढ़ती भी हैं लेकिन उन्हें अपनाने में आलस भी कर जाती हैं. लेकिन अगर आपके बाल पतले हो रहे हैं तो इस आलस को आज ही छोड़ दें. और इन Best Hair Care Tips को अपनाकर अपने बालों को नई चमक और मजबूती दें.
अंडा में मौजूद प्रोटिन बालों को मजबूती देने के साथ इसे लंबा और घना बनाता है. एक अंडा लें इसे अच्छी तरह फेंट कर पूरे बालों पर लगाएं. सूख जाने पर पहले गुनगुने पानी से धोएं और फिर शैम्पू कर लें.
3-4 आंवला रात भर भिगोकर कर रखें और दूसरे दिन इसी पानी के साथ आंवले को तबतक उबाले जबतक वो सॉफ्ट ना हो जाए. आंवले को पानी में अच्छी तरह मसलकर पानी को छान लें और इससे अपने बालों को धोएं और मसाज भी करें.
मेथी दाने बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. इससे आप अपने पतले बालों को कुछ वक्त में ही घना बना सकते हैं. थोड़े मेथी दाने लें और रातभर भिगोकर रखें और सुबह पीसकर पेस्ट बना लें. इसे अपने बालों पर अच्छी तरह लगाएं. सूख जाने पर गुनगुने पानी से धो लें.
गुड़हल का फूल और नारियल तेल का मिक्सचर आपके पतले बालों को बनाएगा खूबसूरत और घना. गुड़हल का फूल लें और इसे नारियल तेल में मसलकर कुछ हफ्तों तक डालकर रखें. अब तेल को छानकर किसी शीशे में रख लें और सोने से पहले हफ्ते में दो बार इससे सिर की मालिश करें.
प्याज में मौजूद सल्फर बालों को बढ़ाने में मदद करता है और साथ ही इन्हें घना बनाता है. प्याज का टुकड़ा लें और इसे अपने सिर पर अच्छी तरह रगड़ें. आप चाहें, तो इसका रस निकालकर भी इस्तेमाल कर सकती हैं. हफ्ते में हर दूसरे दिन इसका इस्तेमाल करें.
इन 6 विटामिनों की कमी से झड़ने लगते हैं बाल.
ये हैं बालों के लिए बेस्ट विटामिंस, डाइट में इन्हें शामिल करके पाएं हेल्दी और स्ट्रॉन्ग हेयर.