डैंड्रफ की समस्या को दूर कर सकता है पपीता, इन 3 तरीकों से करें इस्तेमाल

Papaya For Dandruff: अगर आप बालों में डैंड्रफ से परेशान हैं, तो इससे निजात पाने के लिए पपीते का इस्तेमाल कर सकते हैं। जानें प्रयोग का तरीका।

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : December 8, 2023 1:10 PM IST

Papaya For Dandruff: डैंड्रफ बालों से जुड़ी एक आम समस्या है। धूल-मिट्टी, प्रदूषण, खराब लाइफस्टाइल या बालों की सही ढंग से सफाई न करने के कारण डैंड्रफ की समस्या हो जाती है। इससे न सिर्फ बालों की खूबसूरती कम होती है, बल्कि उन्हें नुकसान भी पहुंचता है। अधिकतर लोग डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा पाने के लिए एंटी-डैंड्रफ शैंपू और ऑयल का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन फिर भी कोई खास फर्क नहीं पड़ता। वहीं, इनमें हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो लंबे समय में आपके बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, आप डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन्हीं में से एक नुस्खा है पपीता। जी हां, पपीते में एंटी-फंगल गुण मौजूद होते हैं, जो स्कैल्प से हानिकारक बैक्टीरिया और डेड स्किन को साफ करने में मदद करते हैं। पपीता न सिर्फ स्कैल्प पर जमा डैंड्रफ को हटाएगा, बल्कि बालों को नमी और पोषण भी देता है। इसके इस्तेमाल से बालों की ग्रोथ को भी बढ़ावा मिलता है। तो आइए, जानते हैं डैंड्रफ दूर करने के लिए कैसे करें पपीते का इस्तेमाल?

पपीता और एलोवेरा

एलोवेरा में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो स्कैल्प के संक्रमण और डैंड्रफ को दूर करने में मदद करते हैं। वहीं, पपीता हटाने भी डैंड्रफ के लिए प्रभावी होता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप बाउल में दो-दो चम्मच पपीते का गूदा और एलोवेरा जेल डालकर मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपनी स्कैल्प पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। करीब 1 घंटे बाद बालों को किसी माइल्ड  शैंपू से धो लें।

पपीता और दही

डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप पपीता और दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप दो चम्मच पपीते का गूदा लें। इसमें दो चम्मच दही डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपनी स्केल पर बालों पर लगे और करीब 30 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद बालों को किसी माइल्ड शैंपू से धो लें। पपीते और दही का मिश्रण स्कैल्प की खुजली और डैंड्रफ को दूर करने में मदद करेगा। साथ ही, बालों को मुलायम और चमकदार भी बनाएगा।

पपीता और नींबू

पपीता और नींबू का कॉम्बिनेशन डैंड्रफ हटाने में कारगर होता है। इसके लिए आप दो चम्मच पपीते का गूदा लें। इसमें एक चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इसे अपनी स्कैल्प पर लगाएं और करीब 30 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद बालों को माइल्ड शैंपू की मदद से धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए सप्ताह में एक से दो बार इसका इस्तेमाल करें।

डेंड्रफ की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप पपीते का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी समस्या ज्यादा बढ़ रही है, तो आपको एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.