बालों को मुलायम और चमकदार बनाने के लिए इन 3 तरीकों से करें एलोवेरा का इस्तेमाल, बेजान बालों से मिलेगा छुटकारा

Aloe Vera for Soft and  Silky Hair in Hindi: ड्राई और बेजान बालों को मुलायम और चमकदार बनाने के लिए आप एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। जानें प्रयोग का तरीका।

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : November 10, 2023 12:27 PM IST

Aloe Vera For Hair: बालों के रूखेपन की समस्या से काफी लोग परेशान रहते हैं। खासतौर पर, सर्दियों में यह समस्या काफी ज्यादा बढ़ जाती है। रूखे बाल न तो देखने में अच्छे लगते हैं और बहुत ज्यादा टूटने भी लगते हैं। ऐसे में, रूखे बालों को मुलायम बनाने के लिए लोग कई तरह के प्रोडक्ट्स और महंगे हेयर ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं। लेकिन इनमें हानिकारक केमिकल्स होते हैं, जो लंबे समय में आपके बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, बालों के रूखेपन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा बालों को अंदर से नमी देता है और बालों को हाइड्रेटेड रखता है। इसके उपयोग से बालों की फ्रिजीनेस और ड्राइनेस कम होती है। यह बालों को मुलायम, मजबूत और चमकदार बनाने में मदद करता है। आज इस लेख में हम आपको बालों में एलोवेरा लगाने के ऐसे 3 तरीके बता रहे हैं, जिनसे बाल सॉफ्ट और शाइनी नजर आएंगे।

एलोवेरा और गुलाब जल

रूखे बालों को मुलायम और चमकदार बनाने के लिए आप एलोवेरा और गुलाबजल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए कटोरी में 2 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल लें। इसमें 2 चम्मच गुलाब जल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को अपने स्कैल्प और बालों पर अच्छे से लगाएं। करीब आधे घंटे बाद बालों को पानी से धो लें।

एलोवेरा और शहद

अगर आपके बाल बहुत ज्यादा ड्राई और डल हैं, तो आप एलोवेरा और शहद का हेयर मास्क अप्लाई कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए 2 चम्मच ऐलोवेरा जेल लें। इसमें 2 चम्मच शहद और एक चम्मच शहद दही डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इसे अपने बालों में लगाएं और 15-20 के लिए छोड़ दें। उसके बाद बालों को किसी माइल्ड शैंपू से धो लें। इसके इस्तेमाल से आपके बाल मुलायम और चमकदार नजर आएंगे।

एलोवेरा और नारियल तेल

एलोवेरा और नारियल तेल, दोनों ही रूखे बालों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। बालों की ड्राइनेस को दूर करने के लिए आप इन दोनों को एक साथ मिक्स करके लगा सकते हैं। इसके लिए एक चम्मच एलोवेरा जेल में 2 चम्मच नारियल का तेल मिलाएं। अब इसे थोड़ा गर्म कर लें। फिर इसे बालों में लगाएं और हल्के हाथों से मालिश करें। करीब 1 घंटे बाद बालों को किसी माइल्ड शैंपू से धो लें। यह आपके बालों को मुलायम, घना और मजबूत बनाने में मदद करेगा।

रूखे बालों को मुलायम और चमकदार बनाने के लिए आप एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको एलोवेरा से कोई एलर्जी है, तो इसका इस्तेमाल करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।