Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

मसूड़ों से आए खून, तो आजमाकर देखें दादी मां के ये पांच घरेलू नुस्खे

ब्रश करते ही मसूढ़ों से खून आए, तो पानी में फिटकरी डालकर कुल्ला करें। फिटकरी एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती हैं, जो खून रोकने की क्षमता रखते हैं।

मसूड़ों से आए खून, तो आजमाकर देखें दादी मां के ये पांच घरेलू नुस्खे

Written by Anshumala |Updated : December 8, 2018 5:44 PM IST

कई लोगों को ब्रश करते ही मसूड़ों से खून आने लगता है। कई बार हल्का खून आता है, जो खुद ब खुद पल भर में बंद हो जाता है। लेकिन लगातार मसूड़ों से खून आए, तो यह पायरिया भी हो सकता है। कई बार मुंह में जमा बैक्टीरिया भी खून आने का कारण होते हैं। मसूड़ों में सूजन होने पर भी खून आता है। आपको परेशान होने की जरूरत नहीं। यदि कभी-कभार सूजन या बैक्टीरिया के कारण खून आता है, तो इसके लिए दवाओं का सेवन करना जरूरी नहीं। आप कुछ आसान से घरेलू नुस्खे आजमाकर देखें। लाभ जरूर होगा। वर्षों से इस्तेमाल किए जाने वाले दादी-नानी मां के ये घरेलू नुस्खे के साइड एफेक्ट्स भी नहीं होंगे।

सरसों का तेल

सरसों के तेल का इस्तेमाल तो आप सब्जियां बनाने में ही करते होंगे। पर क्या आप जानते हैं कि यह मसूड़ों को हेल्दी रखने के लिए बेहतर माना गया है। रात में सोने से पहले एक चम्मच सरसों के तेल में चुटकीभर नमक मिलाकर दांतों और मसूड़ों की मसाज करें। कुछ ही दिनों में मसूड़ों से खून निकलना बंद हो जाएगा।

Also Read

More News

blood in gum and home remedies1

लौंग

जब भी ब्रश करने के बाद खून आए, तो लौंग का तेल इस्तेमाल करें। रूई को लौंग के तेल में डुबोकर मसूड़ों और दांतों में लगाएं। थोड़ी देर बाद हल्के गुनगुने पानी से मुंह साफ कर लें। तेल कड़वा लगता है, तो आप दिन भर में एक-दो लौंग दांतों के नीचे रखें। उसे चबाते रहें। इससे बैक्टीरिया मर जाएंगे और सूजन भी कम होगा।

नमक-पानी

गुनगुने पानी में नमक मिलाकर कुल्ला करने से भी लाभ होता है। ऐसा दिन में कम से कम दो बार जरूर करें। दर्द तो दूर होगा ही दांतों और मसूड़ों में इंफेक्शन होने का खतरा भी कम होगा।

फिटकरी

दांतों में दर्द रहता है या फिर ब्रश करते ही मसूड़ों से खून आने लगता है, तो पानी में फिटकरी डालकर उससे कुल्ला करें। फिटकरी एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती हैं, जो खून रोकने की क्षमता रखते हैं।

blood in gum and home remedies2

एलोवेरा

एलोवेरा के गूदों से मसूड़ों की मसाज करें। एलोवेरा के गूदे मसूड़ों के अंदर जाकर इंफेक्शन को खत्म करती हैं। साथ ही आप दांतों और मसूड़ों से संबंधित कई समस्याओं से भी बचे रहते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चित्रस्रोत: Shutterstock.

About the Author

... Read More