सेक्सुअल बीमारी गोनोरिया के लिए टीका बनाया जा सकता, जानें कारण और लक्षण
असुरक्षित सेक्स और एनल सेक्स या ओरल सेक्स करने से इसके फैलने की संभावना बढ़ जाती है। कुछ मामलों में मां से यह बच्चों में भी जा सकती है।
गोनोरिया सेक्सुअल संक्रमण के कारण होेने वाली बीमारी है जो बैक्टीरिया से होता है। यह बहुत तेजी से फैलता है। यह आपके गले, मूत्र नली, वजाइना और एनल को संक्रमित कर सकता है। अच्छी खबर यह है कि इसका भी आसानी से इलाज किया जा सकता है।
हाल ही में हुए एक शोध में इस बात का खुलासा हुआ है कि गोनोरिया के सफल इलाज के लिए टीका बनाया जा सकता है जो एंटोबायोटिक के इलाज से बेहतर होगा। जैसा कि पहले से हम लोग जानते हैं कि इस रोग का पता लोगों को जल्दी से चल नहीं पाता है। कुछ लोग तो इसे सामान्य समस्या समझकर इग्नोंर भी कर देते हैं। लेकिन ऐसा करना खतरनाक हो सकता है क्योंकि गोनोरिया कि वजह से बांझपन और होने वाले बच्चे की अंधे होने जैसी संभावनाए बढ़ जाती हैं।
गोनोरिया के कारण
यह एक सेक्सुअल संक्रमण से होने वाली बीमारी है। असुरक्षित सेक्स और एनल सेक्स या ओरल सेक्स करने से इसके फैलने की संभावना बढ़ जाती है। कुछ मामलों में मां से यह बच्चों में भी जा सकती है।संक्रामक व्यक्ति से सेक्स करने तथा कई लोगों से असुरक्षित सेक्स करने से इस रोग के होने की संभावना बढ़ जाती है।
गोनोरिया के लक्षण
गोनोरिया का लक्षण ज्यादातर लोगों को समझ में नहीं आता है। कभी-कभी इसके लक्षण दिखाई भी नहीं देता है। लक्षण को समझने के लिए महिलाओं और पुरुषों के लक्षण को अलग-अलग देखना होगा।
महिलाओं में गोनोरिया के लक्षण
- वजाइना से अधिक स्राव वजाइना
- वजाइना से पीला या हरा स्राव
- वजाइना से तेज़ बदबू
- पेशाब करते समय दर्द
- सेक्स करते समय दर्द
- सेक्स करने के बाद खून आना
- एनल में खुजली
- एनल से खूनी या मवाद जैसा स्राव
- मलत्याग में परेशानी
- पेट में दर्द
बचाव
- हमेशा कंडोम का प्रयोग करें।
- अपने साथी के साथ गोनोरिया की जांच कराएं।
- यदि आप किसी नए साथी से यौन संबंध बनाने वाले हैं तो गोनोरिया जैसे यौनसंचारित रोगों की जांच कराएं, क्योंकि हो सकता है आपके साथी को गोनोरिया हो, जिसकी उन्हें जानकारी न हो।
- यदि आपको पेशाब करते समय कोई असामान्य स्राव होता है, घाव या दर्द है, तो अपने डाक्टर से यौनसंचारित रोग होने की जांच कराएं।
पुरुषों में गोनोरिया के लक्षण
पेशाब करते समय दर्द
बार-बार पेशाब लगना
पेनिस से सफेद या मटमैले या हरे रंग का स्राव
एक या दोनों अंडकोशों में दर्द या सूजन
एनल से खूनी या चिपचिपे स्राव
चित्रस्रोत: Shutterstock.