Advertisement

पेट की गैस से हैं परेशान, तो दूर करेंगे ये घरेलू नुस्खे

लगातार मसालेदार, तैलीय खाना खाने या देर तक कई बार भूखे रहने से भी गैस की समस्या होने लगती है। पेट दर्द, पेट फूलना, डकार और पेट में गैस की तकलीफों को गैस्ट्रिक की समस्या कहलाती है। साधारण सी लगने वाली इस बीमारी को अधिक दिनों तक नजरअंदाज करना ठीक नहीं है। अगर आप भी हैं पेट की गैस की समस्‍या से परेशान तो अपनाएं ये घरेलू इलाज।

Written By Anshumala
Published : July 5, 2019 4:09 PM IST

पेट की गैस से दूर रहने के नुस्खे। © Shutterstock

कुछ भी उल्टा-सीधा खा लेने से अधिकतर लोगों को पेट में गैस होने की समस्या शुरू हो जाती है। लगातार मसालेदार, तैलीय खाना खाने या देर तक कई बार भूखे रहने से भी गैस की समस्या होने लगती है। पेट दर्द, पेट फूलना, डकार और पेट में गैस की तकलीफों को गैस्ट्रिक की समस्या कहलाती है। इस तरह की समस्या हो तो उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अपने डॉक्टर से बात करें और दवाइयों को सही तरीके से खाएं। खाने-पीने में भी आपको विशेष परहेज करना होगा। साधारण सी लगने वाली इस बीमारी को अधिक दिनों तक नजरअंदाज करना भी ठीक नहीं है। अगर आप भी हैं पेट की गैस की समस्‍या से परेशान तो अपनाएं ये घरेलू इलाज।

किन कारणों से बनता है पेट में गैस

गैस बनने के कई कारण होते हैं, जिनमें असंयमित होकर अनियमित आहार खाना,  अधिक खट्टे, तीखे, मिर्च मसालेदार, बादी बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन, देर रात तक जागना, भोजन में सलाद का अभाव, पानी कम पीना, चना, उड्द, मटर, मूग, आलू, मसूर, गोभी, चावल आदि का अधिक सेवन करना। क्रोध, चिंता जैसे मानसिक कारण, परिश्रम न करना, पेट की खराबी, मांसाहार का सेवन आदि।

Advertisement

पीरियड्स में बाईं तरफ पेट में होता है बहुत तेज दर्द, कैसे पाऊं इससे छुटकारा ?

लक्षण क्या हैं

पेट में गैस होने पर पेट और पीठ में दर्द, आंतों में गड़गड़ाहट, पेट साफ न होना, ठीक से नींद न आना, आलस्य व थकावट, सिर दर्द, भूख कम लगना, दिल की धड़कन बढ़ना, गैस के कारण सीने में दर्द, डकारें आना, छाती में जलन, सिर चकराना, नाड़ी दुर्बलता और गैस निकलने पर आराम मिलना जैसे गैस के लक्षण नजर आते हैं।

Advertisement

गैस पाचन सम्बन्धित समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए अजमाएं ये तरीके

1. नाश्ता, लंच, डिनर करने का एक वक्त तय करें। भोजन हमेशा रूटीन में करने से गैस्टिक समस्या से आराम मिलता है।

2. खाना खाते समय पानी का कम सेवन करें। अजवायन का उबला पानी ही पिएं।

3. जीरा एवं लहसुन को भूनकर रोज खाने से 15 मिनट पहले, 15-15 ग्राम जरूर खाएं। ऐसा करने से पेट में गैस नहीं बनती।

4. सुबह उठकर खाली पेट एक चम्मच शहद को एक नींबू रस के साथ अच्छे से मिलकर खाएं। पेट गैस समस्या से निजाद दिलाने में सक्षम है।

5. सौंफ, अजवायन, जीरा बारीक पीसकर पाउडर तैयार कर लें। इसे शीशी में रख लें और रोज आधा चम्मच पाउडर शहद के साथ मिलाकर खाने से 20 मिनट पहले सेवन करें। गैस नहीं बनती और पाचन तंत्र सही रहता है।

6. पानी में लौंग उबाल कर काढ़ा बना लें। लौंग का काढ़ा रोज पीने से गैस से हमेशा के लिए छुटकारा मिलता है।

7. शहद एवं सोंठ पाउडर को अच्छे से घोलकर गुनगुने पानी के साथ सेवन करें। इससे गैस्टिक समस्या से निजाद मिलता है।

About the Author

... Read More