Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल इन दिनों काफी चर्चा में हैं और इस बार वजह उनकी कम्पनी नहीं बल्कि उनका मैसिव वेट लॉस है। दीपिंदर ने 15 किलो वजन कम किया है और इसी बात से सबको हैरान भी कर दिया है। गोयल ने 4 साल में 15 किलो वेट लॉस किया है।दीपिंदर ने खुद बताया कि 15 किलो वजन कम होने के साथ ही उनका शुगर लेवल, कोलेस्ट्रॉल लेवल और बॉडी फैट भी कर हो गया है। इस लेख में आप पढ़ेंगे दीपिंदर गोयल के इस वेट लॉस के सीक्रेट्स।
हमारी लाइफस्टााइल और खान पान हमारे स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण है और लोग यह बात जितनी जल्दी हो समझ लें तो उनके लिए उतना ही फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि खराब खान-पान ही हमारी सेहत को खराब करता है। लेकिन, अगर हेल्दी लाइफस्टाइल और हेल्दी इटिंग हैबिट्स अपनायी जाएं तो हम हेल्दी और फिट बन सकते हैं। इसका उदाहरण आज हमारे सामने जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल है। उन्होंने अपनी जर्नी शेयर की और बताया है कि 2019 उनके बिगड़े बायोकोमर्स कैसे अश्रचर्यजनक रुप से ठीक हो गए है। उनका कहना है कि उन्हें किसी चीज़ की ज़रुरत नहीं पड़ी जो करते आए है आज तक वहीं कर रहे है ।
आजकल लोग अपनी भूख को मिटाने के लिए जंक फूड का सहारा ले रहे है जो हमारी सेहत के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है । यह हमारी सेहत को पूरी तरह खराब कर देता है। वहीं, एप्स के जरिए खाना मंगाकर खाने की आदत के चलते भी लोगों का स्वास्थ्य दिन-ब-दिन गिर रहा है। देश के मशहूर फूड डिलीवरी एप के सीईओ ने अपनी 2019 से 2023 तक की तस्वीरे शेयर कर अपनी जर्नी शेयर की है ।
दीपिंदर का कहना है कि उन्होंने वजन कम करने के लिए कुछ भी ऐसा नहीं किया जो एक्स्ट्रिम हो या जिसके लिए उन्हें बहुत अधिक मेहनत करनी पड़े। वह केवल कुछ नियमों का पालन करते रहे जैसे, सप्ताह में एक बार वे चीट मील खाते थे यानि इस दिन वे अपनी पसंद का खाना खाते थे। उन्होंने अपनी सेहत पर ध्यान देने की पूरी कोशिश की और हेल्दी आदतें डटकर फॉलो करते रहे।
अपने एक ब्लॉग पोस्ट में गोयल ने लिखा कि उन्होंने अपने रोजमर्रा के भोजन में कार्ब की मात्रा पर ध्यान देना शुरू किया और हेल्दी डाइट लेना शुरु किया । उन्होंने बताया है कि वे ज़ोमैटो से अपना खाना ऑर्डर भी करते थे जिसमें कार्ब्स की मात्रा कम होती थी। इसके साथ ही उन्होंने नियमित रूप से वर्कआउट किया । उन्होंने बताया है कि वह बटर चिकन , छोले भटूरे, जैसे अपने पसंदीदा भोजन को हफ्ते में केवल एक दिन खाते हैं और स्वस्थ आदतों के अनुरूप रहने की कोशिश करते हैं।