कभी 100 किलो की थीं एक्ट्रेस जरीन खान, इस वीडियो में देखें वेट लॉस जर्नी से लेकर लॉकडाउन में फिट रहने के उनके फंडे

एक वक्त था, जब एक्ट्रेस जरीन खान का वजन 100 किलो हो गया था। लेकिन, कुछ पाने की ख्वाहिश और जिद ने जरीन को पूरी तरह से फैट टू फिट में ट्रांसफॉर्म कर दिया। जरीन वजन कम करने के मामले में युवाओं के लिए प्रेरणा से कम नहीं हैं। बकौल जरीन खान इस वीडियो में देखें-सुने उनकी दिलचस्प वेट लॉस जर्नी और कोरोना काल में फिट रहने के खास टिप्स...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : September 6, 2020 1:49 AM IST

Zareen khan Fitness Mantra: 'सुरीली अंखियों वाले' गाना तो आपने सुना ही होगा। फिल्म 'वीर' का यह गाना एक्ट्रेस जरीन खान पर फिल्माया गया था। जरीन की आंखें जितनी सुरीली हैं, उतनी ही वे बॉडी से भी फिट और अट्रैक्टिव हैं। पर, हमेशा से जरीन इतनी फिट और स्लिम नहीं थीं। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि आज जितनी आकर्षक और दुबली-पतली जरीन दिखती हैं, कॉलेज टाइम में ठीक इसके विपरीत थीं। एक वक्त था, जब उनका वजन 100 किलो हो गया था। लेकिन, कुछ पाने की ख्वाहिश और जिद ने जरीन को पूरी तरह से फैट टू फिट में ट्रांसफॉर्म कर दिया। जरीन वजन कम करने के मामले में युवाओं के लिए प्रेरणा से कम नहीं हैं। जानते हैं, जरीन की दिलचस्प वेट लॉस जर्नी (Weight loss journey) और कोरोना काल में फिट और मेंटेन रहने के लिए वे क्या-क्या (zareen khan Fitness Mantra) करती हैं।

लॉकडाउन में खुद को फिट रखने के लिए क्या करती हैं?

शुरुआत में मेरा स्लीप साइकिल पूरा डिस्टर्ब हो गया था। सुबह सोती थी, दोपहर में उठती थी, लेकिन पिछले कुछ सप्ताह से ट्रैक पर वापस आने की कोशिश की हूं। अपनी स्लीप साइकिल को काफी सुधार लिया है। मैं फिट रहने के लिए हर दिन अलग-अलग एक्सरसाइज (Zareen khan Fitness Mantra) करती हूं। दरअसल, एक ही तरह के एक्सरसाइज करके मैं बोर हो जाती हूं। मेरी बिल्डिंग में जिम की सुविधा है, तो मैं वहां जाकर ट्रेड मिल करती हूं। मेरे पास साइकिल भी है और अभी रोड पर ज्यादा लोग भी नहीं होते, तो मैं आराम से साइकलिंग कर लेती हूं। उसके अलावा, योग करती हूं। किक बॉक्सिंग करना शुरू किया है। मेरा मानना है कि हर किसी को प्रत्येक दिन 30 मिनट कोई भी शारीरिक एक्टिविटी करनी चाहिए ताकि आपका शरीर फिट और हेल्दी रहे। डांस, साइकलिंग, वॉकिंग कुछ भी कर सकते हैं।

जिम नहीं तो करें घर पर वर्कआउट

आजकल अधिकतर लोग ये बहाने करते हैं कि जिम बंद है, तो वर्कआउट कैसे करें। मेरी नजर में ये सब बेकार के एक्सक्यूज हैं। किसी को अगर वर्कआउट, एक्सरसाइज करनी है, तो वो अपने घर पर भी कर सकता है। घर पर कई चीजें हैं, जो आप कर सकते हैं। आप योग, सूर्य नमस्कार करें। इन्हें करने के लिए जिम जाने की जरूरत नहीं पड़ती। सेहतमंद और फिट आप घर पर भी रह सकते हैं। हर किसी की बिल्डिंग में सीढ़ियां होती हैं। आप लिफ्ट की बजाय सीढियों से चढ़े-उतरें। इससे बेस्ट एक्सरसाइज और वर्कआउट कुछ नहीं हो सकता है। डिजिटल प्लेफॉर्म का यूज आज बहुत हो रहा है। ऐसे में आप यूट्यूब पर जाकर वर्कआउट वीडियोज देख सकते हैं। वहां ढेरों वीडियो हैं। उन्हें देखकर एक्सरसाइज या योग करें।

फैट टू फिट ट्रांसफॉर्मेशन

कॉलेज में मेरा वजन 100 किलो से भी अधिक था। मैं सिर्फ जंक फूड खाती थी। कभी एक्सरसाइज नहीं करती थी। मुझे यह अहसास ही नहीं हुआ कि कब मेरा वजन सौ किलो से अधिक हो गया। शायद इसकी वजह यह भी थी कि मैं सारे काम आसानी से कर रही थी। मैं पेड़ पर चढ़ जाती थी। कभी खुद को फिजिकली अनफिट महसूस नहीं किया करती थी। अपने वजन को बोझ जैसा महसूस नहीं किया, जो मुझे किसी काम को करने से रोके। बाद में कुछ ऐसी चीजें मेरे जीवन में हुईं, जिसके कारण मैने वर्कआउट करना शुरू कर दिया।

उस समय मुझे लगता था कि सबसे बढ़िया सैलरी एयर होस्टेस के जॉब में मिलता है, तो मैं एयर होस्टेस बनना चाहती थी, लेकिन सौ किलो वजन वाली लड़की को कोई यह जॉब ऑफर नहीं करता। उसके बाद से ही मैंने ठान लिया कि यदि मुझे यह काम करना है, तो वजन घटाना होगा। यहां से शुरू हुआ मेरा वेट लॉस जर्नी (Weight loss journey of zareen khan)।

तीन महीनों में वजन कम करने की ठान ली

तीन महीने में एयर होस्टेस जॉब के लिए एक इंटरव्यू होना था। फिर क्या था, मैंने सोच लिया था कि इन तीन महीनों में वजन कम करना ही है। जैसे ही मैंने अपना वजन कम करना शुरू किया, मुझे खुद के बारे में बहुत अच्छा महसूस होने लगा। एनर्जी से भरपूर महसूस होता था। मेरे परिवार में डायबिटीज, हार्ट प्रॉब्लम, हाई ब्लड प्रेशर होने की हिस्ट्री है। और ये सभी कही ना कहीं वजन से जुड़ी समस्याएं हैं। मैंने मन ही मन सोचा कि मुझे इतनी कम उम्र में ही इन सब बीमारियों के साथ नहीं जीना, इसलिए मैंने वेट लॉस कम करने की जर्नी को मेहनत से शुरू कर दिया। मैं अंदर से फिट रहना चाहती हूं। मैं इंटर्नली कितनी फिट हूं, उस आधार पर अपने फिटनेस लेबल को जज करती हूं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source