आपकी इन बुरी आदतों की वजह से बढ़ जाता है आपका वजन

कुछ लोग ये शेयर करते हुए बहुत खुश होते हैं कि वे ‘फूडी’ हैं। पर असल में यह खुशी की नहीं, चिंता की बात है। अगर आप अपने शरीर की जरूरत से ज्यादा खाना खाएंगे तो मेटाबॉलिज्म पर इसका नकारात्मक असर पड़ेगा।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Updated : September 25, 2019 5:20 PM IST

वजन रातों रात नहीं बढ़ जाता (Weight gain causes)। यह धीरे-धीरे बढ़ता है। पर पता आपको तब चलता है जब टमी बाहर लटकने लगता है या कपड़े टाइट होने लगते हैं। इसके‍  लिए आपकी कुछ आदतें जिम्‍मेदार हैं। इन्‍हें आप लाइफस्‍टाइल मिस्‍टेक्‍स भी कह सकते हैं। आइए जानें कौन सी हैं वे गलतियां जिनके कारण आपका वजन बढ़ता जाता है और आपको पता भी नहीं चलता।

वजन बढ़ने के पांच कारण Weight gain causes

वर्कआउट न करना

अगर आपके रूटीन में वर्कआउट बिल्‍कुल भी शामिल नहीं है, तो आपको अपने वजन के बढ़ते जाने का कारण ढूंढने की कोई जरूरत नहीं है। यही सबसे बड़ा कारण है। डेली लाइफ के काम काज में शरीर के बहुत सारे हिस्‍से ऐसे हैं जिनका इस्‍तेमाल बिल्‍कुल नहीं हो पाता। जिसकी वजह से वहां फैट जमने लगता है। जैसे पेट, जांघ और कमर के आसपास। इन हिस्‍सों की चर्बी गलाने के लिए आपको व्‍यायाम या वर्कआउट करना बहुत जरूरी है।

फूडी हैं

आप ट्रेडिशनल फूड खाते हैं, मीठे के शौकीन हैं, इटेलियन, थाई, कुछ भी पसंद करते हों, अगर आप उसे जरूरत से ज्‍यादा खाएंगे तो वजन बढ़ेगा ही। कुछ लोग ये शेयर करते हुए बहुत खुश होते हैं कि वे ‘फूडी’ हैं। पर असल में यह खुशी की नहीं, चिंता की बात है। अगर आप अपने शरीर की जरूरत से ज्‍यादा खाना खाएंगे तो मेटाबॉलिज्‍म पर इसका नकारात्‍मक असर पड़ेगा। जिससे आपका वजन बढ़ता चला जाएगा।

बीयर पीना

पीने वाले बीयर के सौ फायदे गिनवा सकते हैं। पर बीयर पीने का सबसे बड़ा नुकसान यह है कि इससे वजन बढ़ना शुरू हो जाता है। अगर आप एक साल भी बीयर पीते हैं, तो इसका फर्क आपके वजन पर साफ नजर आने लगता है। इसमें कैलोरीज की मात्रा बहुत ज्‍यादा होती है। जो वजन बढ़ाने में सहायक है।

भूखे रहना

जी हां, ज्‍यादा खाना खाने जितना ही नुकसानदायक है भूखे रहना। कुछ लोगों को लगता है कि वे भूखे रहकर यानी डायटिंग करके अपना वजन कम कर लेंगे। जबकि वजन कम करने के लिए बैलेंस्‍ड डाइट की जरूरत होती है। भूखे रहने और बाद में असंतुलित खानपान कर लेने से मेटाबॉलिक रेट पर असर पड़ता है।

देर रात जागना

हमारे सोने और जागने के लिए कुछ हॉर्मोनभी जिम्‍मेदार हैं। यह हमारे शरीर को दुरुस्‍त रखते हैं। ऐसा ही एक हॉर्मोन है कार्टिसोल। रात नौ बजे के बाद इसमें कमी आने लगती है। यानी यह आपके सोने का सही समय है। अगर आप रात दस बजे के बाद भी नहीं सोते हैं तो इसी हॉर्मोन के कारण वजन भी बढ़ने लगता है।

वजन बढ़ना : क्‍या वाकई आम खाने से बढ़ता है वजन ?