40 से 32 हो जाएगी आपकी कमर, दिन में सिर्फ आधा घंटा करें ये 5 एक्सरसाइज

अगर आप भी अपनी कमर को पतला करना चाहते हैं तो कुछ एक्सरसाइज आपके बहुत काम आ सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : April 13, 2024 3:41 PM IST

महिला हो या पुरुष, पतली कमर और स्लिम ट्रिम फिगर हर किसी की चाहत होती है। जब आप फिट होते हैं तो आप न सिर्फ हेल्दी फील करते हैं, बल्कि आपकी पर्सनैलिटी भी शानदार लगती है। इससे आपका कॉन्फिडेंस भी बढ़ता है। क्योंकि जब आप फिट होते हैं तो हर आउटफिट आपपर अच्छा लगता है। अगर आप भी अपनी कमर को पतला करना चाहते हैं तो कुछ एक्सरसाइज आपके बहुत काम आ सकती हैं। खास बात ये है कि आप बहुत ही आसानी से इन्हें घर में कर सकते हैं। दिनभर में सिर्फ आधा घंटा अपने लिए निकालकर आप अपने आप को एक ​दम फिट बना सकते हैं। ये एक्सरसाइज खासतौर पर आपके पेट पर असर करती हैं।

1. रस्सी कूदना

रस्सी कूदना बहुत ही आसान एक्सरसाइज है, जो आपकी पूरी बॉडी को इफेक्ट करती है। इसे आप आसानी से हर रोज अपने घर में ही कर सकते हैं। यह एक शानदार कार्डियोवस्कुलर वर्कआउट है। इससे आपका वजन तेजी से कम होता है, जिससे कमर पतली होती है। इसे नियमित रूप से करने से आपका हार्ट भी हेल्दी रहता है। स्ट्रेंथ बिल्डिंग के लिए भी यह अच्छी एक्सरसाइज है।

2. बाइसाइकिल क्रंच

बाइसाइकिल क्रंच बहुत ही ईजी और इफेक्टिव एक्सरसाइज है। इससे पेट और उसके आस-पास की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। यह एक्सरसाइज खासतौर पर आपकी कमर के लिए अच्छी है। इससे आपका फैट कम होता है। पेट भी टोन होता है। इसे आप आसानी से अपने घर में कर सकते हैं।

3. रशियन ट्विस्ट

रशियन ट्विस्ट आपके हाथों और कमर पर ज्यादा असर करते हैं। इससे हाथों और कमर दोनों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, साथ ही फैट भी कम होता है। यह एक्सरसाइज आपके लिए फैट कटर के रूप में काम करती है। इसे नियमित रूप से करने पर आपको कुछ ही दिनों में असर नजर आने लगेगा।

4. माउंटेन क्लाइंबर एक्सरसाइज

माउंटेन क्लाइंबर एक्सरसाइज एक असरदार कोर वर्कआउट है। यह आपकी पूरी बॉडी को अच्छे टोन करती है। खासतौर पर यह बाहों, पेट के निचले हिस्सों और नाभि के आस-पास के फैट पर काम करती है। इस वर्कआउट से आपके पेट का फैट कुछ ही दिनों में कम होना शुरू हो जाता है। यह फैट के साथ ही इंच लॉस के लिए भी काफी इफेक्टिव होती है।

5. प्लैंक

अगर आप अपने पेट को एकदम फ्लैट करना चाहते हैं या एब्स बनाना चाहते हैं तो प्लैंक आपके लिए बेस्ट एक्सरसाइज हो सकती है। यह आपके पेट, पीठ, बाहों, गर्दन, कंधे और पैरों के फैट को कम करती है। इससे इन एरिया की मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source