आपकी गलत आदतें बढ़ाती हैं पैरों की तकलीफ, इस तरह दें उन्‍हें आराम

दिन भर के थके जब आप शाम को घर लौटते हैं तब आपसे भी ज्यादा थके हुए होते हैं आपके पैर, पर कभी-कभी इनमें थकान इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि सुबह के समय भी मांसपेशियों में खिंचाव और पैरों में थकान महसूस होती है।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Updated : August 16, 2019 1:35 PM IST

दिन भर के थके जब आप शाम को घर लौटते हैं तब आपसे भी ज्‍यादा थके हुए होते हैं आपके पैर, पर कभी-कभी इनमें थकान इतनी ज्‍यादा बढ़ जाती है कि सुबह के समय भी मांसपेशियों में खिंचाव और पैरों में थकान महसूस होती है। इसकी वजह सिर्फ ओवरबर्डन होना ही नहीं है। बल्कि आपकी खुद की कुछ ऐसी आदतें भी हैं जो पैरों की थकान बढ़ा देती हैं। आइए जानें क्‍या हैं वे आदतें (Relax your feet) और कैसे करनी है पैरों की थकान दूर।

जरूरी है पैरों का ध्‍यान रखना (Relax your feet)

पूरे शरीर में मौजूद मसल्स का 25 प्रतिशत आपके पैरों में हिस्सा होता है। अगर आप अपने पैरों का ख्याल नहीं रखते हैं तो यह आपको बुरी तरह नुकसान पहुंचा सकता है और आपको कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पर आपकी अपनी कुछ ऐसी आदतें हैं जो पैरों का ध्‍यान रखने की बजाए उनकी परेशानी और ज्‍यादा बढ़ा देती हैं।

पैरों की तकलीफ बढ़ाने वाली गलतियां

अधिक वजन

जी हां , यह आपके पैरों की तकलीफ बढ़ाने वाला सबसे बड़ा कारण है। तीस की उम्र पार करते ज्‍यादातर लोग अपने वजन के प्रति लापरवाह हो जाते हैं। अपने वजन के अनुसार वे अपना स्‍टाइल और वॉर्डरोब तो बदल लेते हैं, पर यह नहीं देख पाते कि बढ़े हुए वजन के कारण पैरों को कितनी परेशानी उठानी पड़ रही है। आपका सारा वजन इन्‍हीं पैरों पर रहता है। इसलिए वे थक जाते हैं और उनमें तकलीफ होने लगती है। इसलिए जरूरी है कि वजन को नियंत्रित रखें (Relax your feet)

गलत फु‍टवियर

आप स्‍टाइलिश दिखने के लिए अलग-अलग तरह के फुटवियर का चुनाव करते हैं। जबकि आपके पैरों को आरामदायक जूते या चप्‍पलों की जरूरत होती है। हाई हील, पेंसिल हील आपके पैर हमेशा तने रहते हैं। इसके बावजूद उन्‍हें आपका वजन संभालना होता है। इससे वे आरामदायक महसूस नहीं कर पाते और उनमें दर्द, खिंचाव तथा अन्‍य परेशानियां होने लगती हैं। बेहतर होगा कि पैरों के लिए सपोर्टिव, आरामदायक फुटवियर चुनें (Relax your feet)

अधिक सक्रियता

वजन कम करने के लिए अत्‍यधिक वर्कआउट या काम के कारण अधिक सक्रियता आपके पैरों को परेशान कर देती है। इन्‍हें हल्‍के व्‍यायाम, सक्रियता के साथ ही आराम की भी जरूरत होती है। लगातार सक्रिय रहने से बेहतर है कि पैरों को बीच-बीच में आराम देते रहें। लगातार बैठने वाली जॉब में हैं तब भी पैरों के नीचे कोई स्‍टूल या चौकी आदि रख सकते हैं, जिससे पैरों को आराम (Relax your feet) मिल सके।

नंगे पैर ज्‍यादा रहना

अगर आप घर में रहती हैं और दिन भर घर में नंगे पैर ही घूमती रहती हैं, तो इससे भी आपके पैरों की परेशानी बढ़ सकती है। असल में घास पर नंगे पांव चलना या कच्‍चे फर्श पर नंगे पांव चलना एक तरह की थेरेपी है। जबकि टाइल्‍स और पक्‍के फर्श पर दिन भर नंगे पांव रहना आपके पैरों को नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे मसल्‍स कमजोर हो जाती हैं। इसलिए बेहतर है कि दिन भर घर में नंगे पांव रहने की बजाए घर के अंदर पहनने के लिए अपने लिए कुछ नर्म फुटवियर (Relax your feet) अलग चुन कर रखें।

Leg sprain : पैरों में नस चढ़ने से रहते हैं परेशान, जानें इसके कारण और घरेलू उपचार

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source