Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

आपकी ये 6 आदतें बढ़ा सकती हैं आपका वजन

यदि आप टीवी, लैपटॉप आदि पर प्रोग्राम या फिल्म देखते हुए खाना खाते हैं तो इससे ओवर ईटिंग हो जाती है। ऐसे में आपके शरीर में फैट की मात्रा बढ़ सकती है, इसलिए खाना खाते हुए किसी और चीज में ध्यान ना लगाएं।

आपकी ये 6 आदतें बढ़ा सकती हैं आपका वजन
कुछ आदतों के कारण भी वजन बढ़ने लगता है। © Shutterstock.

Written by Anshumala |Published : April 29, 2019 5:00 PM IST

बढ़ते वजन के लिए हमारी दिनचर्या और कुछ ऐसी आदतें जिम्मेदार होती हैं, जिनके बारे में हमें पता नहीं होता। इस प्रकार की आदतों को हम सभी अपने दैनिक जीवन में लगातार करते रहते हैं और हमारा वजन भी लगातार बढ़ता रहता है। वजन बढ़ने से जहां एक ओर शरीर बेडौल और भद्दा दिखाई देने लगता है, वहीं दूसरी ओर हमारे शरीर में कई प्रकार की बिमारियां भी घर कर लेती हैं। ऐसे में वजन बढ़ना एक गम्भीर समस्या है, इसलिए यह जानना जरूरी है कि आपको ऐसी कौन सी आदतें हैं, जो तेजी से वजन बढ़ाते हैं। इन आदतों को बदल कर आप अपना वजन भी कंट्रोल में रख सकते हैं और बिमारियों से भी बच सकते हैं।

ऐसी आदतें जो बढ़ाते हैं वजन

नींद में कमी

Also Read

More News

यदि आप पूरी तरह से नींद नहीं ले पाते हैं तो यह आदत आपका वजन बढ़ा सकती है। पूरी नींद नहीं लेने से शरीर में वजन बढ़ाने वाले हॉर्मोन्स का स्तर बढ़ जाता है, जिसके कारण वजन बहुत जल्दी बढ़ता है। ऐसे में करीब 7 से 8 घंटे जरूर सोएं।

ये हैं वे 8 कारण, जो वजन नहीं होने देते कम

एक्सरसाइज न करना

हमारे शरीर का वजन एक्सरसाइज न करने से भी बढ़ जाता है, इसलिए रोज एक्सरसाइज करने की आदत जरूर डालें। एक्सरसाइज नहीं करेंगे, तो शरीर की कैलोरी बर्न नहीं होगी और फैट की मात्रा बढ़ जाती है।

डाइट में प्रोटीन की कमी

यदि आप अपने भोजन में प्रोटीन वाले भोज्य पदार्थ नहीं लेते हैं तो इससे भी आपके शरीर का वजन बढ़ जाता है। खाने में दूध, दही या अंडे का सेवन जरूर करें। ऐसा ना करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म प्रोसेस धीमा हो जाता है और आपका वजन बढ़ने लगता है।

टीवी देखते हुए खाना 

यदि आप टीवी, लैपटॉप आदि पर प्रोग्राम या फिल्म देखते हुए खाना खाते हैं तो इससे ओवर ईटिंग हो जाती है। ऐसे में आपके शरीर में फैट की मात्रा बढ़ सकती है, इसलिए खाना खाते हुए किसी और चीज में ध्यान ना लगाएं।

दिखती हैं बहुत दुबली-पतली, वजन बढ़ाने के लिए अपनाएं ये उपाय

पानी ना पीना

यदि आप दिन भर में 3 लीटर से भी कम पानी पीते हैं तो इससे आपके शरीर से अपशिष्ट पदार्थ नहीं निकल पाते, जिसके कारण आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म प्रोसेस धीमा हो जाता हैं और आपका वजन बढ़ जाता है।

नाश्ता स्किप करना

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

यदि आप सुबह के समय नाश्ता नहीं करते हैं तो इससे आपके शरीर का वजन बढ़ सकता है, क्यों कि ऐसा ना करने से आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म रेट कम हो जाता है और फैट बर्न होने का प्रोसेस धीमा हो जाता है, इसलिए सुबह के समय नाश्ता जरूर करें।

About the Author

... Read More