Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
आज कल दुनिया भर में वजन कम करने के कई तरीके आजमाए जा रहे हैं। खासतौर पर डायट प्रोग्राम काफी प्रचलन में है। इसके अंतर्गत लोगों को ख़ास तरह की चीजों का सेवन करना होता है और कुछ ख़ास किस्म की चीजों से कुछ दिनों तक पूरी तरह परहेज करना होता है। इन डाइट प्रोग्राम का दावा है कि आप कुछ ही दिनों में इसे अपनाकर वजन कम कर सकते हैं। ऐसा ही एक डायट प्रोग्राम है होल 30 डायट प्रोग्राम जिसे न्यूयॉर्क के बेस्ट सेलिंग ऑथर मेलिसा हर्टविग ने विकसित किया है।
इस डायट प्रोग्राम में शुगर, अनाज, डेरी प्रोडक्ट जैसी चीजों का सेवन नहीं करना होता है और उसकी जगह पर सिर्फ प्रोटीन का सेवन किया जाता है। आपको बता दें कि एक ख़ास किस्म की फ़ूड ग्रुप की चीजों को बिल्कुल भी ना खाने से भी कई नुकसान हो सकते हैं। ईट राईट 24x7 की न्यूट्रीशिनिस्ट करिश्मा चावला यहां इस डायट प्रोग्राम के फायदों और नुकसान के बारे में बता रही हैं।
होल 30 डायट के फायदे :
होल 30 डायट के नुकसान :
हाँ ये सच है कि शुगर, जंक फ़ूड या प्रोसेस्ड फ़ूड का सेवन ना करने से आपका शरीर डीटॉक्सीफाई हो जाता है। लेकिन इसके कई नुकसान भी हैं जैसे कि कार्बोहाइड्रेट का सेवन पूरी तरह बंद कर देने से आप हमेशा थका हुआ महसूस करते हैं। इसके अलावा अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको विशेष ध्यान देने की ज़रूरत है। कार्बोहाइड्रेट का सेवन पूरी तरह बंद कर देने से शरीर का ब्लड शुगर लेवल परिवर्तित होने लगता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को ये सलाह दी जाती है कि वे बिना डॉक्टर की सलाह लिए कभी भी इस डायट प्रोग्राम को ना अपनाएं। कार्बोहाइड्रेट का सेवन ना करने से हायपोग्लायसेमिया का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए बेहतर होगा कि इस डायट प्रोग्राम को शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से इस बारे में पूछ लें।
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
चित्र स्रोत: Shutterstock