दिखती हैं बहुत दुबली-पतली, वजन बढ़ाने के लिए अपनाएं ये उपाय

यदि आप अपने दुबलेपन को दूर करना चाहती हैं तो आपको अपने पाचन का ध्यान रखते हुए दही, दूध तथा घी का अधिक सेवन करना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : November 5, 2018 1:00 PM IST

कई बार मोटापे की ही तरह दुबलापन भी हमारे जीवन की बड़ी समस्या बन जाता है। देखने में आता है कि दुबलेपन की परेशानी अधिकतर भूख न लगने की समस्या से पैदा होती है। दरअसल, होता यह है कि भूख न लगने से हमारी भोजन करने की क्षमता कम हो जाती है। इसके बाद यदि हम भोजन करते भी हैं तो बहुत कम मात्रा में करते है जिसके कारण हमारे शरीर की सभी कोशिकाओं व धातुओं को पूरा पोषण नहीं मिल पाता तथा हमारा शरीर दुबलेपन का शिकार हो जाता है। यदि आप अपना दुबलापन दूर करना चाहती हैं तो यहां बताए जा रहे उपायों में से अपने अनुकूल कोई भी एक उपाय चुन सकती हैं तथा अपने दुबलेपन को दूर कर सकती हैं। जानते हैं दुबलापन दूर करने के उपाय।

यह भी पढ़ें- वेट लॉस टिप्स : करना है 1 महीने में वजन कम, तो जरूर ट्राई करें ये टिप्स

यूं करें दुबलापन दूर

1 यदि आप अपने दुबलेपन को दूर करना चाहती हैं तो आपको अपने पाचन का ध्यान रखते हुए दही, दूध तथा घी का अधिक सेवन करना चाहिए। इस बात का भी ध्यान रखें कि यदि आप दुबलेपन से उबरना चाहती हैं तो आप तनाव, व्यायाम करना तथा यौन संबंध स्थापित करना कुछ दिनों के लिए छोड़ दें।

2 आपको अपने भोजन का भी ध्यान रखना चाहिए। मूंग, अरहर की दाल, पपीता, मेथी, परवल अदि की सब्जियां तथा पूरी नींद लेनी चाहिए। आपको सब्जियों में फूल गोभी की सब्जी का अधिक सेवन करना चाहिए।

3 देखने में आता है कुछ महिलाएं काफी ज्यादा व्रत करती हैं। व्रत एक या दो दिन के लिए सही हैं पर यदि आप अपना दुबलापन दूर करना चाहती हैं तो आपको ज्यादा व्रत नहीं करने चाहिए। भूख लगने पर भूखा नहीं रहना चाहिए तथा कुछ न कुछ खा लेना चाहिए। मट्ठा पीने से भूख खुल कर लगती हैं अतः एक गिलास मट्ठे का सेवन प्रतिदिन जरूर करें।

4 दूध में शहद डालकर पिएं। रात के भोजन के बाद कम से कम एक केला अवश्य खाएं। दूध में खजूर डालकर सेवन करना भी बहुत लाभदायक माना गया है। सुबह सुबह ताजी हवा में प्रतिदिन जरूर घूमें तथा उस समय लंबी लंबी सांस लें।

5  यदि पेट में कब्ज है तो तुरंत इलाज कराएं। पेट में कोई रोग नहीं रहना चाहिए अन्यथा भोजन सही से नहीं पच पाता। अपने मन से लोगों के प्रति द्वेष की भावना न रखें। खुद भी खुश रहें तथा दूसरों को भी खुश रखें। ये दुबलापन दूर करने के उपाय यदि आप अपने जीवन में अपनाएंगी तो आपका दुबलापन खत्म हो जाएगा तथा आप फिट भी बनी रहेंगी।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.