Yogasana For Cold And Cough: मौसम बदलने के साथ ही लोगों को वायरल बीमारियां और विभिन्न प्रकार के इंफेक्शन्स की संभावना भी बढ़ती जा सकती है। ऐसे में लोगों को सर्दी-खांसी, ज़ुकाम और नाक बंद होने या नाक बहने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कभी-कभी ये स्वास्थ्य समस्याएं बहुत गम्भीर हो सकती हैं और इससे लोगों को रोज़मर्रा का काम करने में दिक्कत आ सकती हैं। ऐसे में इम्यून सिस्टम को मज़बूत बनाने से इन मौसमी परेशानियों से बचा जा सकता है। वहीं कुछ योगासनों की मदद से भी इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद हो सकती है।
सर्दी-ज़ुकाम से आराम पाने के लिए योगासन
योग एक्सपर्ट और डिजिटल क्रिएटर शनि दयाल (Shani Dayal) ने हाल ही में सर्दी-ज़ुकाम से राहत दिलाने वाले कुछ योगासनों के अभ्यास की सलाह दी। अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने लिखा कि इन योगासनों की मदद से सर्दी-ज़ुकाम से जल्द आराम मिल सकता है। (Yogasana For Cold In Hindi)) यहां पढ़ें कुछ ऐसे ही योगासनों के बारे में जिनका अभ्यास करने से रोग-प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने में मदद हो सकती है। (Yogasana For Cold And Cough In Hindi)
उज्जायी प्राणायाम (Ujjayi Pranayam)
इस योगासन के अभ्यास के लिए किसी योगा मैट या चादर पर बैठ जाएं। शरीर को रिलैक्स होने दें।
अब, अपनी श्वास लेने की गति को सामान्य रखें।
अब अपना ध्यान अपने गले पर केंद्रित करें। जब, आपको फोकस पूरी तरह गले पर केंद्रित हो जाए तो धीरे-धीरे सांस लेना शुरू करें। जब सांस लेने की ध्वनि सुनाई देने लगे तो गहरी और लम्बी सांसें लेना शुरू करें।
बारी-बारी नाक की बाहिनी और दाहिनी तरफ से सांस लें। इसे भास्त्रिका प्राणायाम कहा जाता है है।
अपनी सुविधा के अनुसार प्राणायाम के 10-15 राउंड किए जा सकते हैं।
सर्वांग आसन ( Sarvangasana)
सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं।
फिर, अपनी दोनों हाथों को अपने शरीर के बगल में रखें।
अब धीरे-धीरे अपने पैरों को ज़मीन से ऊपर की तरफ ले जाएं इस मुद्रा में पैरों की उंगलियां छत की तरफ होनी चाहिए।
अब धीरे-धीरे, पेल्विस को ऊपर उठाएं और जमीन से पीछे हटें।
अब अपनी कोहनियों को जमीन पर टिकाते हुए अपने हाथों को कमर पर रखें। इस मुद्रा में पैरों और कमर को सीधा रखें।
ध्यान रखें कि आपके शरीर का पूरा भार आपके कंधों और भुजाओं पर हो।
पैरों को सीधा रखते हुए अपने पैरों की उंगलियों को नाक की सीध में ले आएं।
अब,लम्बी और गहरी सांस लें। इस मुद्रा में 30 सेकेंड तक रहें और धीरे-धीरे पूर्व स्थिति में वापस आ जाएं।
(डिस्क्लेमर:इस लेख में दी गयी स्वास्थ्य समस्याओं और योगासनों से जुड़ी सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गयी है। किसी स्वास्थ्य समस्या या बीमारी की चिकित्सा से जुड़े किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए कृपया अपने चिकित्सक का परामर्श लें।)
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.