Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Narendra Modi Fitness Secrets Is Yoga: योगासन है पीएम नरेंद्र मोदी की एनर्जी का राज, बताए शलभासन के फायदे

योगासन है पीएम नरेंद्र मोदी की सफलता और एनर्जी का राज। शलभासन ऐसा योगासन है जो कमरदर्द का रामबाण इलाज है। (Narenda Modi Fitness Secrets Is Yoga)

Narendra Modi Fitness Secrets Is Yoga:  योगासन है पीएम नरेंद्र मोदी की एनर्जी का राज, बताए शलभासन के फायदे
योगासन के फायदे तो आप सभी जानते होंगे। पर क्‍या आप जानते हैं कि यह जीवन में सफलता का राज भी बन सकता है। © Shutterstock.

Written by Yogita Yadav |Updated : September 17, 2021 3:11 PM IST

Narendra Modi Fitness Secrets Is Yoga: योगासन है पीएम नरेंद्र मोदी की सफलता और एनर्जी का राज। हर समय चुस्‍त दुरुस्‍त रहने वाले पीएम नरेंद्र मोदी एक बार फि‍र से देश के सबसे बड़े नेता साबित हुए हैं। रिकॉर्ड जीत के बाद लोग उनकी लीडरशिप और एनर्जी पर चर्चा करने लगे हैं। तो हम आपको बता दें कि उनकी एनर्जी का राज है योगासन। (Narendra Modi Fitness Secrets Is Yoga In Hindi)

यो‍गासन से करते हैं दिन की शुरूआत

पीएम नरेंद्र मोदी हर रोज अपने दिन की शुरूआत योगासन से करते हैं। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर शलभासन के फायदे (Health Benefits of Shalabhasan Yoga Posture) भी बताए थे और इस योगासन का अभ्यास करते हुए एक वीडियो भी शेयर किया था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया।

योगासन में शलभासन है खास

शलभासन ऐसा योगासन है जो कमरदर्द (Back Pain)) का रामबाण इलाज है। इसे सही तरीके से कमरदर्द और पेट की समस्‍या (Stomach Ailments) दूर होती है। यह आसन भी पेट के बल लेटकर किया जाता है। रोज करने से सीना चौड़ा और कमर लचीली होती है। (Yoga poses to get rid of back pain)

Also Read

More News

योगासन का खास दिन

21 जून दुनिया भर में विश्‍व योग दिवस (International Day of Yoga) के रूप में मनाया जाता है। योगासन के इस खास दिवस की शुरूआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। योग दिवस को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी हमेशा से गंभीर  रहे हैं। उन्होंने ना केवल योग दिवस कार्यक्रमों में हिस्सा लिया बल्कि, देश-विदेश में अपने फैंस को सोशल साइट्स के माध्‍यम से अलग-अलग तरह के योग और उसके फायदों की जानकारी भी दी ताकि, लोग योगाभ्यास की तरफ ध्यान दें और इसे अपनी जीवनशैली का हिस्सा बना सके।

योगासन का शेयर किया एनिमेटेड वीडियो

इसका अर्थ है कि प्रधानमंत्री मोदी खुद योग का प्रचार प्रसार करने में जुटे हैं जिससे कि उनसे जुड़े लोग योग से खुद को पूरी तरह से स्‍वस्‍थ जीवन जी सकें। पीएम ने एक एनीमेटेड वीडियो शेयर किया  जिसमें शलभासन ( Shalabhasan Yoga Posture) करने का तरीका और उसके लाभ के बारे में बताया गया है। तो चालिए आज हम आपको शलभासन के बारें में विस्‍तार से बताते हैं।

शलभासन

शलभ एक संस्‍कृत शब्‍द है जिसका अर्थ है पतंगा या टिंड्डा। शलभासन (Shalabhasana or locust pose) ऐसा योगासन है जो कमरदर्द का रामबाण इलाज है। शलभ एक किट को कहते है और शलभ टिड्डे को भी। इस आसन में शरीर की आकृति कुछ इसी तरह की हो जाती है इसीलिए इसे शलभासन कहते है। यह लेटकर पेट के बल किए जाने वाला आसन है। इसे सही तरीके से करने और इससे होने वाले फायदों के बारे में हम आपको बताते हैं। ( Shalabhasan Yoga Posture is important for health)

कैसे करें शलभासन

इस आसन की गिनती भी पेट के बल लेटकर किए जाने वाले आसनों में की जाती है। इसे करने के लिए पेट के बल लेटकर सबसे पहले ठोड़ी को जमीन पर टिकाएं। फिर दोनों हाथों को जंघाओं के नीचे दबाएं। तब श्वांस अन्दर लेकर दोनों पैरों को एक-दूसरे से सटाते हुए समानांतर क्रम में ऊपर की तरफ उठाएं। पैरों को और ऊपर उठाने के लिए हाथों की हथेलियों से जंघाओं को दबाएं। फिर सामान्‍य स्थिति में आने के लिए धीरे-धीर पैरों को जमीन पर ले आएं। फिर हाथों को जंघाओं के नीचे से निकालते हुए मकरासन की स्थिति में लेट जाएं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

शलभासन के फायदे

  • शलभासन का अभ्यास करने से कमर लचीली बनती है और छाती चौड़ी होती है।
  • इससे रक्त संचार की क्रिया सुचारू होती है।
  • शलभासन करने से स्मर शक्ति बढती है और मानसिक निराशा दूर करता है।
  • मधुमेह के रोगियों या डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए भी यह लाभप्रद है। (Yoga poses for Diabetes patients)
  • यह आसन गर्भाशय संबंधी परेशानी को दूर करता है।
  • इससे मुंह से थूक जाना और मूत्र की रूकावट आदि परेशानिया दूर होती है।
  • पेट के अनेक रोगों में भी इससे लाभ मिलता है| जैसे पेट में गैस का बनना, भूख में कमी, अपच आदि समस्याए इससे दूर होती है।

शलभासन में सावधानी (Things to keep in mind when practicing Shalabhasan Yoga Posture)

इस आसन का अभ्‍यास करते समय थोड़ी सावधानी बरतना जरूरी है। इसके दौरान घुटने से पैर नहीं मुड़ना चाहिए। ठोड़ी जमीन पर टिकी रहे। 10 से 30 सेकंड तक इस स्थिति में रहें। जिन्हें मेरुदण्ड, पैरों या जंघाओं में कोई गंभीर समस्या हो वह योग चिकित्सक से सलाह लेकर ही यह आसन करें।

About the Author

... Read More