... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : March 11, 2020 7:14 PM IST
Yoga to Control Anger: गुस्से पर पाएं काबू, नियमित रूप से करें ये 2 योगासन
Yoga to Control Anger: कहते हैं गुस्सा हर एक समस्या का जड़ होता है। अगर हमने अपने गुस्से पर काबू पा लिया। तो हमारा आधे से भी ज्यादा काम हमारे कंट्रोल में होगा। गुस्सा करने की वजह से शारीरिक और मानिसक दोनों पर गहरा असर पड़ता है। इस वजह से काम और परिवार पर भी इसका असर होता है। गुस्से की वजह से कई लोगों से भी झगड़ा हो जाता है। जिसके कारण हमारा बनता हुआ काम बिगड़ जाता है। ऐसे में जरूरी है कि हमें अपने गुस्से पर कंट्रोल करना आना चाहिए। अगर आप गुस्से पर कंट्रोल करना चाहते हैं, तो आज से ही योगासन (Yoga) शुरू कर दें।
योग एक्सपर्ट की मानें तो कुछ ऐसी योग मुद्राएं हैं, जो आपके मन और मस्तिष्क को शांत करने में सहायक होता है। इन योगासन को नियमित रूप से करने पर गुस्से पर आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है।
आसन करने के लिए आप सबसे पहले पद्मासन की स्थिति में बैठ जाएं। इसके बाद अपना पूरा ध्यान अपनी आईब्रो के बीच केंद्रित कर लें। इस बीच कुछ भी ना सोचें। आपका पूरा ध्यान इस जगह पर होना जरूरी है।
इस मुद्राओं को करने के लिए आप सबसे पहले अपनी हथेलियों को एक साथ जोड़ें। पांचों उंगलियां एक-दूसरे से जुड़ी हों इस बात का ध्यान जरूर रखें। इसके बाग तर्जनी उंगली को एक साथ रखें और बाकि अन्य उंगलियों को मोड़कर बांध लें। इसके बाद इस मुद्रा को नीचे की ओर मोड़कर कुछ मिनट के लिए रखें।
Migraine Problem: माइग्रेन के दर्द से पा सकते हैं छुटकारा, बस रोजाना करना होगा ये प्रणायाम