... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Published : June 5, 2020 9:15 PM IST
Yogasan for Constipation : लॉकडाउन में कब्ज की परेशानी को दूर कर सकते हैं ये 3 योगासन।© Shutterstock.
Yogasana for Constipation : कब्ज की समस्या बहुत ही आम समस्या है। इस समस्या से हम सभी को कभी ना कभी गुजरना पड़ता है। लॉकडाउन के कारण लोगों के लाइफस्टाइल में काफी बदलाव हो गया है, जिसके कारण कई लोगों को पेट से जुड़ी (Quarantine Constipation) समस्याएं होने लगी हैं। इन्हीं में से कब्ज की समस्या प्रमुख है। लॉकडाउन के कारण देरी से उठना और लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठकर काम करने से कब्ज की (Yogasan for Constipation) समस्याएं होने लगी हैं।
कब्ज की समस्या से परेशान लोगों को ना सिर्फ असहज महसूस होता है, बल्कि इसकी वजह से पूरा दिन भी खराब होता है। कब्ज की वजह (Digestive Health) से आप अपने काम पर पूरी तरह से ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते हैं। इसके साथ ही खाने पीने में भी दिक्कत होती है। हमारा पूरा ध्यान पाचन के स्वास्थ्य पर चला जाता है। इन परेशानियों के कारण कई लोग (Relief from Constipation) अंत में दवाइयों और घरेलू उपचार का सहारा लेते हैं।
कब्ज की समस्या से छुटकारा (Yogasan for Constipation) पाने का एक और सुरक्षित और प्राकृतिक तरीका है योग। योग से ना केवल हमारा शरीर लचीला और टोंड बनता है, बल्कि इससे सेहत को आश्चर्य जनक लाभ भी होते हैं। योग करने से हमारे पेट में घुमाव और झुकाव होता है। इससे हमारे पेट की मालिश होती है। योगासन को करने से मल त्याग (Yogasan for Constipation) को प्रोत्साहन मिलता है।
शुगल लेवल को कंट्रोल करे ये 3 योगासन, डायबिटीज में होने वाली परेशानियों से पाएं छुटकारा
इन 5 प्वाइंट को दबाने से कुछ ही दिनों में पेट की चर्बी होगी कम
हाथों की पकड़ मजबूत करने के लिए घर की इन चीजों से करें वर्कआउट