फिट रहने के लिए कंगना रनौत करती हैं योग, विश्व योग दिवस पर शेयर किया वीडियो!

लोगों को फिटनेस के प्रति प्रेरित करने की कंगना ने की कोशिश।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : June 21, 2018 1:54 PM IST

विश्व योग दिवस पर योग करने के प्रति अपना प्यार दर्शाते हुए बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने योगासनों का अभ्यास किया। कंगना की टीम ने उनके योगाभ्यास के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए। कंगना के योगाअभ्यास के वीडियो खूब पसंद किए गए। आप भी देखिए इस वीडियो में कितनी खूबसूरती से कंगना योग का अभ्यास कर रही हैं।

The very heart of Yoga practice is 'Abhyaasa'- Steady effort in the direction you want to go to. #Yoga is a journey of the self, through the self, to the self. #KanganaRanaut doing Abhyaasa of #dhanurasana this #InternationalYogaDay2018. #WorldYogaDay #YogaDay2018

A post shared by Kangana Ranaut (@team_kangana_ranaut) on कंगना ने एक और वीडियो शेयर किया, जिसमें पता चलता है कि की बॉडी कितनी फ्लेक्सीबल है।

खास बात यह कि कंगना के ये वीडियो और तस्वीरें लंदन के एक पार्क में शूट की गयीं। जहां इन दिनों कंगना अपनी फिल्म 'मेंटल है क्या' की शूटिंग कर रही हैं। ऐसे में कंगना ने समय निकालकर अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर ये वीडियो और तस्वीरें शेयर करवायीं। इन पोस्ट्स पर लोगों के कमेंट्स देखकर ऐसा कहा जा सकता है कि लोगों को फिटनेस के प्रति प्रेरित करने की कंगना की कोशिश में कामयाबी मिलने वाली है।

स्रोत: Instagram/TeamKangnaRanaut.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source