बच्चों के मोटापे को दूर करे धनुरासन

बच्चों की मोटापे की समस्या को दूर करने के लिए एक विशेष योगासन।

WrittenBy

Written By: Shabnam Khan | Updated : January 5, 2017 12:12 PM IST

इन दिनों बच्चों में मोटापे की समस्या बढ़ती जा रही है। इसका मुख्य कारण बच्चों की जीवनशैली में निष्क्रियता होना है। बच्चे अपने स्कूल, कोचिंग क्लासेज़, टीवी और वीडियो गेम्स में इतना व्यस्त रहते हैं कि उनके पास बाहर खेलने कूदने का वक्त ही नहीं होता। जिससे वज़न बढ़ने पर कोई नियंत्रण नहीं रहता। इसके अलावा, खाने में भी फास्टफूड का बढ़ता चलन बच्चों में मोटापा बढ़ा रहा है। अगर आपके बच्चे का वज़न भी इसी तरह लगातार बढ़ रहा है तो आप अपने बच्चे को योग में धनुरासन नियमित रूप से करवाएं। इससे बच्चों का वज़न घटता है।

विधि

1) सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं।

2) फिर दोनों घुटनों को मोड़कर हाथों से दोनों टखनों को पकड़ें।

3) फिर चिन और सीना उठाएं।

4) नाभि के बल संतुलन बनाने की कोशिश करें।

5) कुछ देर रुकने का अभ्यास करें और फिर धीरे-धीरे वापस लौट आएं।

सावधानी – घुटने में अगर कोई चोट हैं तो इस आसन को न करें।

[videoinfinite id="JNC8W99KJSE" height="400" width="600"]

चित्र स्रोत - Shutterstock

वीडियो स्रोत - Yoga Sadhna Hindi/ YouTube.Com


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

=

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source