ऑफिस में कम समय में पूरा फायदा पाने के लिए ऐसे करें योग

कुछ कारगर योगासनों के बारे में बता रही हैैं योग एक्सपर्ट शमीम अख़्तर।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 24, 2018 3:54 PM IST

कुछ लोग ऑफिस में काम में इतना व्यस्त रहते हैं कि उन्हें याद ही नहीं रहता कि कब खाना खाना है और कब घर जाना है। ऐसे लोग अपनी मानसिक शांति के साथ-साथ अपने शरीर के साथ भी खिलवाड़ करते हैं। अगर आप भी वर्कहॉलिक हैं लेकिन अपनी सेहत का भी ख्याल रखना चाहते हैं तो आपके लिए कुछ कारगर योगासनों के बारे में बता रही हैैं योग एक्सपर्ट शमीम अख़्तर। आप इन योगासनों का अभ्यास आसानी से कर सकते हैं और उन दिनों में भी जब आपके पास काम की भरमार हो। तो चलिए जानते हैं कौन-से हैं वो योगासन-

  1. सूर्य मुद्रा– आंखें बंद करके ध्यान की मुद्रा में बैठें। अपने अंगूठे से अपनी अनामिका उंगली या रिंग फिंगर को दबाएं और अपने दोनों हाथों से इसका अभ्यास करें। 3-5 मिनट इसे दोहराएं और दिन में कई बार इसका अभ्यास करें।
  2. उड्डीयान बंध- अपने हाथों को अपनी कमर पर रखें। कुछ मिनटों तक गहरी सांस लेते रहें। गहरी सांस लेकर तेज़ी के साथ ऐसे सांस छोड़ें कि आपका पेट और आपकी रीढ़ की हड्डी को सिकोड़िए। कुछ सेकेंड तक सांस रोकिए और अपने पेट को आराम दीजिए।
  3. जानू सिर्सासन- इस तस्वीर की तरह अपनी एड़ियों को ज़मीन पर रखें। गहरी सांस लें और सांस छोड़ते हुए अपने सर को दाहिने पैर के घुटने की तरफ छुकाएं। अपने पैर के अंगूठे को छूने की कोशिश करें। अगर यह मुश्किल है तो जब भी हो अपने पांव को छूने की कोशिश करें। आराम से सांस लें और धीरे-धीरे सांस छोड़ें। इसे दूसरे पैर के साथ दोहराएं।
  4. जानू नमन- कुर्सी पर बैठें और अपने पैरों को ज़मीन पर डटाएं। सांस लें और अपने हाथों को घुटनों के अंदर के हिस्से पर रखें। अब सांस छोड़ें। सांस लेते हुए अपने एक घुटने को अपने हाथों की मदद से बाहर की तरफ से दबाएं और एक-दूसरे से दूर ले जाएं। धीरे-धीरे, अपने पैरों को अंदर की तरफ ले जाएं, फिर बाहर ले जाएं। आराम से सांस लें और इसे कुछ देर दोहराएं।
  5. पादासन- एक कुर्सी के सामने खड़े हों, इतना अंतर रखें कि आप अपने दाहिने पैर की एड़ी इसपर रख सकें। अपने पैरों को जितना हो सके उतना सीधा रखें। सांस लें और अपने पैर के अंगूठे को शरीर की तरफ झुकाएं। अब सांस छोड़ते हुए इसे शरीर से दूर ले जाएं। कुछ देर तक इसे दोहराते रहें और फिर दूसरे पैर से इस आसन का अभ्यास करें।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source