नींद से जुड़ी समस्याएं कर रही हैं परेशान, इन 3 योगासनों का करें अभ्यास

कुछ लोग पूरी रात जागते ही रहते हैं और उन्हें दिन में नींद नहीं आती। ज़ाहिर है कम नींद की वजह से लोगों को कई तरह की शारीरिक और मानसिक बीमारियां हो सकती हैं।  ऐसे में आप अनिद्रा की समस्या से राहत पाने के लिए इन 3 योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं। (Yoga For Sleeping Problems in hindi)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 18, 2020 8:10 AM IST

Yoga For Sleeping Problems: कोरोना वायरस की वजह से लोगों को बहुत अधिक तनाव महसूस हो रहा है। कई प्रकार की चिंताएं, भविष्य के बारे में बहुत अधिक सोचने,नौकरी जाने का डर और सेहत बिगड़ने का डर जैसे, कई कारणों से लोगों को ना केवल स्ट्रेस हो रहा है। बल्कि, उन्हें नींद न आने की भी परेशानी हो रही है। कुछ लोग पूरी रात जागते ही रहते हैं और उन्हें दिन में नींद नहीं आती। ज़ाहिर है कम नींद की वजह से लोगों को कई तरह की शारीरिक और मानसिक बीमारियां हो सकती हैं।  ऐसे में आप अनिद्रा की समस्या से राहत पाने के लिए इन 3 योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं। (Yoga For Sleeping Problems in hindi)

नींद से जुड़ी समस्या के लिए 3 योगासनों का करें अभ्यास:

बालासन (Balasan Benefits)

यह आसान शरीर में तनाव की वजह से होने वाली समस्याओं से राहत दिलाता है। खासकर, नींद की कमी की समस्या को दूर करने में बहुत कारगर है बालासन। यह आरामदायक मुद्रा है। इसे चाइल्ड पोज़ (Child Pose) भी कहा जाता है। जिसमें, शरीर और मन को शांत करने में मदद होती है। इससे हिप्ल, थाइज़ और पैरों की स्ट्रेचिंग भी होती है।

बालासन करने का तरीका

  • सबसे पहले व्रजासन की मुद्रा में बैठ जाएं।
  • अब, अपने माथे को झुकाते हुए ज़मीन पर ले जाएं।
  • फिर, अपने दोनों हाथ भी फर्श पर रख दें।
  • अब अपनी जांघों से सीने पर प्रेशर बनाने की कोशिश करें।
  • कोशिश करें कि इसी मुद्रा में 3-4 मिनट बने रहें।

सुखासन

सबसे सरल और सबसे आसान योगासनों में से एक है सुखासन। इसके अभ्यास से मेंटल और फिजिकल स्ट्रेस से राहत मिलती है। काम की थकान को दूर करने का एक अच्छा तरीका है सुखासन का अभ्यास।  यही नहीं सुखासन के अभ्यास से शरीर का पॉश्चर भी ठीक होता है। अनिद्रा या नींद से जुड़ी अन्य परेशानियों से आराम के लिए इस योगासन का अभ्यास कर सकते हैं।

ऐसे करें सुखासन के अभ्यास

  • ज़मीन पर बैठ जाएं। सुखासन में बैठें।
  • अब अपने पैरों को मोड़ते हुए घुटनों की ओर से भीतर की तरफ मोड़ लें।
  • पालथी मारकर ऐसे बैठें कि घुटने ज़मीन को टच करते रहें। पैरों और पेल्विक एरिया के बीच सुरक्षित गैप रखें।
  • पीठ को बैलेंस करते हुए, रीढ़ को सीधा रखें। कंधें भी सीधा रखें।
  • अब, हथेलियों को गोद में रख लें। कुछ देर इसी मुद्रा में रहें।

विपरीत करणी आसन

नींद ना आने की परेशानी झेल रहे लोगों को विपरीत करणी आसन का अभ्यास करना चाहिए। इससे, नींद से जुड़ी परेशानियों से आराम मिलता है। साथ ही इस योगासन से गर्दन और कंधों में महसूस होने वाली अकड़न और तनाव भी कम होता है। तो वहीं, लगातार एक जगह बैठकर काम करने से महसूस होने वाले पीठ दर्द से भी आराम मिलता है।

यह है अभ्यास का तरीका

  • सबसे पहले जमीन पर ठीक से लेटें, और आराम की मुद्रा में रहें
  • अपने हाथों को सीधा करके जमीन पर रखें। फिर, पैरों को धीरे-धीरे ऊपर उठाकर 90 डिग्री तक ले जाएं।
  • अब पैरों को हिप्स को थोड़ा उठाएं। चाहें तो किसी तकिए का सपोर्ट ले सकते हैं। हिप्स को उठाए हुए थोड़ी देर इसी मुद्रा में रहने की कोशिश करें।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source