
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 8, 2022 6:43 PM IST
Motion sickness: सफर के दौरान उल्टी होना एक बहुत कॉमन समस्या है जिससे बहुत से लोग पीड़ित हैं। इस समस्या को मोशन सिकनेस कहा जाता है दुनियाभर में बच्चों से लेकर बड़ों को भी मोशन सिकनेस की शिकायत होती है। यह एक परेशान करने वाली समस्या है क्योंकि कुछ लोग जब तक कार या गाड़ी में बैठे रहते हैं तब तक उन्हें थोड़ी-थोड़ी देर में उल्टियां होती रहती हैं। इसके अलावा बेचैनी, सिरदर्द और कमजोरी जैसी परेशानियां साथ-साथ महसूस होती हैं। मोशन सिकनेस की परेशानी से राहत के लिए (ways to get relief from Motion sickness) योग की मदद ली जा सकती है। योग के अभ्यास से यात्रा के दौरान होनेवाली परेशानियों को कम किया जा सकता है। योग एक्सपर्ट्स और कुछ स्टडीज की मानें तो कुछ विशेष योगासन उन लोगों के बहुत काम आ सकते हैं जो सफर करते समय बहुत परेशान होते हैं। आइए जानें ऐसे योगासनों के बारे में। (Yoga Poses For Motion Sickness In Hindi.)
एक्सपर्ट्स के अनुसार ऐसी योग मुद्राएं जिनमें शरीर का बैलेंस बनाने के प्रयास किए जाते हैं उनका अभ्यास मोशन सिकनेस के मरीजों को करना चाहिए। ऐसे ही कुछ योगासन हैं-
जैसा कि मेशन सिकनेस दिमाग और शरीर के बीच तालमेल प्रभावित होने के कारण होता है। जब ब्रेन तक खून की सही तरीके से सप्लाई नहीं हो पाती और ब्रेन बैलेंस बनाने में कमजोर साबित होता है तो लोगों को मोशन सिकनेस के लक्षण (symptoms of motion sickness) दिखायी देने लगते हैं। वहीं, इन योगासनों के अभ्यास से ब्रेन के उन हिस्सों को मजबूती मिलती है जो शारीरिक बैलेंस (Balance) बनाने का काम करते हैं। इन योगासनों का नियमित अभ्यास करने से मोशन सिकनेस की समस्या धीरे-धीरे कम होने लगती है।