बच्चों के लिए भी जरूरी है योगाभ्यास, बस इन बातों का रखना होगा ख्याल
बच्चों के लिए भी जरूरी है योगाभ्यास, बस इन बातों का रखना होगा ख्याल
यमित रूप से योग करने से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास काफी अच्छा (Yoga for Child) रहेगा। इसलिए योग सिर्फ व्यस्कों और बुजुर्गों को ही नहीं, बल्कि बच्चों को भी नियमित रूप से करना चाहिए। लेकिन बच्चों को योग कराते समय ध्यान देने की बहुत ही आवश्यकता होती (Yoga for Child) है।
Written By: Kishori Mishra | Updated : August 27, 2020 12:31 PM IST
बच्चों के लिए भी जरूरी है योगाभ्यास, बस इन बातों का रखना होगा ख्याल
Yoga for Child : बदलते लाइफस्टाइल के चलते बुजुर्ग ही नहीं, बल्कि बच्चे भी कई गंभीर समस्याओं के शिकार हो रहे हैं। हम सभी जानते हैं कि योग से अपने तन मन को स्वस्थ रखा जा सकता है। अगर हम अपने बच्चों को बचपन से ही योग करने की आदत डालते हैं, तो उनके कई खतरनाक बीमारियां दूर रहेंगी। नियमित रूप से योग करने से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास काफी अच्छा (Yoga for Child) रहेगा। इसलिए योग सिर्फ व्यस्कों और बुजुर्गों को ही नहीं, बल्कि बच्चों को भी नियमित रूप से करना चाहिए। लेकिन बच्चों को योग कराते समय ध्यान देने की आवश्यकता होती है। आइए जानते हैं बच्चों को योग कराना कितना है जरूरी और उन्हें योग कराते समय किन बातों का ख्याल रखना (Yoga for Child) चाहिए।
बच्चों के लिए योग
सबसे पहले बच्चों के बैठने का तरीका देखें, उन्हें योग के आसन पर कमर सीधी करके बैठने के लिए कहें।
खड़े होने वाले योगासन में एकदम सीधा खड़ा होने के लिए कहें।
योग के दौरान बच्चों को लंबी सांस लेने के लिए कहें, इससे योग का भरपूर लाभ उन्हें मिलेगा।
योग कराते समय बच्चों को बीच-बीच में योग के महत्व और फायदे बताएं।
बच्चों को योग कराते समय उच्चारण कराएं, इससे वे मनोरंजन का एहसास करेंगे।
बच्चों के लिए योग के फायदे
योग करने से बच्चे अधिक सक्रिय बनते हैं। इतना ही नहीं, इससे उनका शरीर लचीला बनता है।
इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है और इससे हम कई बीमारियों से बच पाते हैं।
योग करने से बच्चों का ध्यान केंद्रित होता है और इससे बच्चों के मस्तिष्क का विकास अच्छे तरीके से होता है।
इससे बच्चे आत्मनिर्भर और एक्टिव रहते हैं।
मौसमी बीमारियों से बचे रहते हैं।
मेडिटेशन और सूर्य नमस्कार करने से चंचल बच्चों का मन शांत होता है।
योगासन से बच्चे तनावग्रस्त और डिप्रेशन जैसी समस्याओं से बचते हैं।
योग के दौरान ध्याग रखने योग्य बातें
योगासन कराते समय बच्चों पेट खाली होना चाहिए।
सप्ताह में कम से कम 5 दिन बच्चों को योग जरूर कराएं।
बच्चों को एक साथ अधिक एक्सरसाइझ ना कराएं, बल्कि धीरे-धीरे योगाभ्यास करवाएं। जैसे शुरू के सप्ताह में सिर्फ 15 मिनट, दूसरे सप्ताह में 30 मिनट तक योग कराएं।
योग के दौरान बच्चों को बीच-बीच में रिलैक्स करने के लिए कहें।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.