तनाव से राहत के लिए इन 4 तरीकों से करें प्राणायाम

तनाव और थकान से राहत पाने के लिए आप प्राणायाम की मदद ले सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : August 14, 2018 6:27 PM IST

ऑफिस में ढेर सारे काम के बीच तनाव होना काफी आम है और अब लोग जिस समस्या की सबसे पहले शिकायत करते हैं वह स्ट्रेस ही है। तनाव और थकान से राहत पाने के लिए आप प्राणायाम की मदद ले सकते हैं। हम यहां लिख रहे हैं प्राणायम के 4 प्रकार जो दिनभर की थकान से आपको राहत दिला सकते हैं।

  1. भ्रामरी प्राणायाम- यह आपकी रीढ़ की हड्डी में कैद एनर्जी को जागृत करने में मदद करेगा। इस आसन के अभ्यास के लिए सुखासन में बैठ जाएं और दोनों हाथों की तर्जनी उंगली कान और गालों के बीच के हिस्से पर रखें। गहरी सांस लें और धीरे-धीरे गुनगुन करते हुए सांस बाहर छोड़ें। इसे  प्रक्रिया को जितना समय देंगे उतना अच्छा। 6-7 बार दोहराएं। दिन में 3-4 बार इसका अभ्यास कर सकते हैं ।
  2. उज्जयी प्राणायाम - सुखासन में बैठें। आंखें बंद करें और हथेलियों को घुटनों पर सीधा रखें। गले को सीधा रखें करें और सांस अंदर लें। इस दौरान आपको सीटी जैसी आवाज़ सुनाई देनी चाहिए। फिर सिर नीचे झुकाएं और ठुड्डी से अपनी छाती के पास ले जाएं। 4-5 सेकेंड के लिए सांस रोककर इसी स्थिति में रहें। अब सिर उठा लें और गले को ढीला छोड़ें। 2-3 बार दोहराएं और  धीरे-धीरे इसके अभ्यास का समय बढ़ाते जाएं।
  3. शीतकारी प्राणायाम – नाक से एक गहरी सांस अंदर लें और फिर मुंह से हिस्स की आवाज़ करते हुए सांस बाहर निकालें। सांस अंदर लेने से ज्यादा वक्त सांस बाहर निकालने का होना चाहिए। लंबी सांस फेफड़ों से शरीर के दूसरे अंगों तक का फ्लो बढ़ाती है जिससे एनर्जी बूस्ट होती है।
  4. भस्त्रिका प्राणायाम – सुखासन में बैठ जाएं। अब नाक से सांस अंदर लें। ध्यान रखें आपकी कमर, गर्दन और सीना सीधा रहे। इस स्टेप पर आपको ध्यान रखना होगा कि सांस अंदर लेने से आपका पेट बाहर न आए, बल्कि आपकी चेस्ट बाहर निकले। कुछ सेकेंड के लिए सांस रोकें और फिर दबाव के साथ बाहर निकालें। ऐसा 20 बार करें। भस्त्रिका प्राणायाम आपका एनर्जी लेवल बढ़ाता है।

चित्र स्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.