... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : September 25, 2020 2:16 PM IST
ओवरियन कैंसर के मरीजों के लिए वरदान है ये 2 आसन, नियमित रूप से जरूर करें अभ्यास
Yoga for Ovarian Cancer : महिलाओं में ओवेरियन कैंसर के मामले लगातार काफी अधिक बढ़ रहे हैं। ओवेरियन कैंसर अंडाशय में शुरू होता है। प्रजनन के लिए अंडों का उत्पादन करने वाली कोशिका को अंडाशय कहते हैं। जब महिलाओं के शरीर से यह अंडे फैलोपियन ट्यूब्स से गर्भाशय में जाते हैं, तो वहां निषेचित अंडा (Fertilized Egg) प्रवेश करता है और यह भ्रूण के रूप में विकसित होता है। अंडाशय की मदद से ही महिलाओं में एस्ट्रोजन (Estrogen) और प्रोजेस्ट्रोन (Progesterone) का स्त्राव होता है। आज के समय में बढ़ती उम्र के साथ अंडाशय कैंसर एक बहुत ही आम समस्या बनती (Yoga for Ovarian Cancer) जा रही है।
महिलाओं में होने वाले अन्य कैंसर के मुकाबले ओवरी में कैंसर होने की संभावना लगभग 4% अधिक होती है। लगभग तीन-चौथाई महिलाओं में तीसरे से चौथे स्टेज पर आने पर इसका इलाज किया जाता है। बदलते लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से महिलाएं ओवरी कैंसर का शिकार हो रही हैं। ऐसे में इस बीमारी से बचे रहना काफी जरूर हो गया है। विभिन्न रिसर्च के मुताबिक, ओवरी कैंसर के लिए योग कारगर साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे योगासन जिसकी मदद से आप ओवरियन कैंसर के खतरे को कर सकते हैं (Yoga for Ovarian Cancer) कम-
ताड़ासन कई समस्याओं के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। नियमित रूप से इस आसन को करने से स्ट्रेस और शरीर का पॉइश्चर ठीक रहता है। इसके साथ ही एकाग्रता भी बढ़ती है।
पेट में गैस और पेट फूलने की समस्या से निजात पाने के लिए पवनमुक्तासन काफी फायदेमंद है। इसके साथ-साथ यह स्ट्रेस को भी कम करने में मददगार साबित हो सकता है।
सिर्फ 7 दिनों में आपकी तोंद हो जाएगी कम, बस रोजाना करें ये योगासन
पीरियड्स में होता है असहनीय दर्द, तो नियमित रूप से करें ये एक्सरसाइज