कमजोर इम्यूनिटी को करना है बूस्ट, तो नियमित रूप से करें ये 2 योगासन
कमजोर इम्यूनिटी को करना है बूस्ट, तो नियमित रूप से करें ये 2 योगासन
योगासन से फेफड़ों और श्वसन के मार्ग भी खुलते हैं। बदलते मौसम और बीमारियों से दूर रहने के लिए हमें नियमित रूप से योगासन करना चाहिए। चलिए आज जानते हैं, कुछ ऐसे आसन के बारे में जिससे आप अपने घटते इम्यूनिटी पावर को बेहतर बना सकें।
Written By: Kishori Mishra | Updated : May 19, 2020 6:13 PM IST
कमजोर इम्यूनिटी को करना है बूस्ट, तो नियमित रूप से करें ये 2 योगासन
Yoga for Immunity : नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से शरीर की कई बीमारियां दूर होती हैं। योग और ध्यान से आप अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत कर (Yoga for Immunity) सकते हैं। योग से स्ट्रेस हार्मोन कम होता है, स्ट्रेस हार्मोन की वजह से ही इम्यूनिटी कमजोर होती है। इसके साथ ही योगासन से फेफड़ों और श्वसन के मार्ग भी खुलते हैं। बदलते मौसम और बीमारियों से दूर रहने के लिए हमें नियमित रूप से योगासन करना चाहिए। चलिए आज जानते हैं, कुछ ऐसे आसन के बारे में जिससे आप अपने घटते इम्यूनिटी पावर को बेहतर बना सकते हैं।
कैसे करें धनुरासन? (How To do Dhanurasana)
सबसे पहले पेट के बल जमीन पर लेट जाएं।
हाथ पीछे करते हुए पैरों को पकड़ें। सांस भरते हुए सीने और पैरों को ऊपर उठाएं।
इससे धनुषाकार के पोज में आप आते हैं। जितना हो सके अपनी एड़ियों को खींचने की कोशिश करें।
सांस छोड़ते हुए वापस सामान्य स्थिति में आ जाएं और फिर कुछ पल रुकने के बाद प्रक्रिया को दोहराएं।
धनुरासन के फायदे (Benefits of Dhanurasana)
धनुरासन का अभ्यास नियमित रूप से करने से इम्यूनिटी पावर बूस्ट होती है।
इसके नियमित अभ्यास से तेजी से पेट की चर्बी कम होने लगती है।
रीढ़ की हड्डी लचीली और मजबूत बनती है। मन और मस्तिष्क की एकाग्रता बढ़ती है।
डायबिटीज के मरीजों के लिए भी ये बहुत फायदेमंद है। तनाव से छुटकारा मिलता है।
जोड़ों को मजबूत बनाने और श्वसन क्रिया सुधारने में फायदेमंद है।
महिलाओं में अनियमित पीरियड्स की समस्या को भी दूर करने में मदद करता है।
चक्रासन करने की विधि (How To do Chakrasana)
सबसे पहले जमीन पर लेट जाएं।
अब अपने घुटनों को मोड़ लें।
अपने दोनों हाथों को अपनी गर्दन के पीछे ले जाएं।
इसके बाद आप हथेलियों तथा पैरों से कुछ बल लगाकर अपने कमर वाले भाग को ऊपर उठाएं।
इस स्थिति में आप स्थिर बनी रहें।
धीरे-धीरे सामान्य रूप से सांस लेते रहें।
अब आप धीरे-धीरे कमर को नीचे करें।
इसके बाद पैरों को सीधा करें।
अब अपने हाथों को पीछे से आगे सामान्य अवस्था में ले आएं।
यह एक चक्र पूरा हुआ। इस प्रकार आप एक समय में 4 से 5 चक्र पूरे कर सकते हैं।
चक्रासन के लाभ (Benefits of Chakrasana)
इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए चक्रासन काफी लाभकारी माना जाता है।
यह आसन बांझपन की समस्या के लिए भी लाभकारी माना जाता है।
इसके अलावा चेहरे पर नई चमक और निखार लाता है।
मोटापे से परेशान लोगों को यह आसन करना चाहिए। इसकी मदद से पेट की चर्बी खत्म कर सकते हैं।
कमर दर्द की समस्या रहती है, तो इसके लिए भी यह बहुत लाभकारी होता है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.